Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
मनीष सिसोदिया पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी नियुक्त - Sabguru News
Home Chandigarh मनीष सिसोदिया पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी नियुक्त

मनीष सिसोदिया पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी नियुक्त

0
मनीष सिसोदिया पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी नियुक्त
Aam Aadmi Party: Manish Sisodia is AAP's Punjab in-charge
Aam Aadmi Party: Manish Sisodia is AAP's Punjab in-charge
Aam Aadmi Party: Manish Sisodia is AAP’s Punjab in-charge

नई दिल्ली। पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें पार्टी की राज्य में राजनीतिक स्थिति के आकलन के बाद प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी के एक अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक मामलों की समिति ने अप्रेल में राज्य प्रमुख पद से संजय सिंह के इस्तीफे के बाद सिसोदिया को प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया है। आप का पंजाब में उचित पर्यवेक्षक नहीं था।

गौरतलब है कि रविवार को पंजाब में हुए नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 414 वार्डो में से सिर्फ एक वार्ड में जीत दर्ज की। कांग्रेस ने 267 वार्डो में जीत दर्ज की और 29 नगर परिषदों व नगर पंचायतों में से 20 में विजयी हुई।