Home Breaking केजरीवाल के साथी का विवादास्पद ट्वीट, हिंदू संतों को बताया धोखेबाज

केजरीवाल के साथी का विवादास्पद ट्वीट, हिंदू संतों को बताया धोखेबाज

0
केजरीवाल के साथी का विवादास्पद ट्वीट, हिंदू संतों को बताया धोखेबाज
AAP leader Sukhpal Singh Khaira hits out at fake Hindu sadhus, praises teresa's cannonisation
AAP leader Sukhpal Singh Khaira hits out at fake Hindu sadhus, praises teresa's cannonisation
AAP leader Sukhpal Singh Khaira hits out at fake Hindu sadhus, praises teresa’s cannonisation

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के नेताओं के भारतीय साधु-संतों पर विवादित ट्वीट रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पंजाब में आप प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा का भी नाम इस कड़ी में और जुड़ गया है।

खैहरा ने रविवार को वेटिकन सिटी द्वारा मदर टेरेसा को संत की उपाधि देने के बाद मदर टेरेसा को सही संत बताया। वहीं भारत के साधु व संतों को धोखेबाज बताते हुए ट्वीट किया है।

गौरतलब है कि हरियाणा विधान सभा को सम्बोधित करने पर राष्ट्रवादी संत मुनिश्री तरूण सागर के खिलाफ आम आदमी समर्थक विशाल डडवानी नामक एक व्यक्ति ने ट्वीट किया था। जिसको लेकर काफी विवाद उठा था।

विवाद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्वीट आने के बाद तत्काल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मोर्चा संभालना पड़ा था।

केेजरीवाल ने केवल ट्वीट को गलत बताया बल्कि अपने एक मंत्री को मुनिश्री के पास भेजकर लिखित माफीनामा भी दिया था। इसकेे बाद मुनिश्री के समर्थकों ने विशाल के खिलाफ अम्बाला में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

अब देखना यह है कि आप के विवादित नेता व सांसद सुच्चा सिंह छोटेपुर के समर्थक सुखपाल सिंह खैहरा के ट्वीट पर पार्टी क्या रूख अख्तियार करती है।

किस हद तक गिरेंगे ‘आप’