Home Entertainment 1920 लंदन में नजर आएंगी मीरा चोपड़ा

1920 लंदन में नजर आएंगी मीरा चोपड़ा

0
actress meera chopra
actress meera chopra to scare in 1920 london

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा अब 1920 लंदन में नजर आएंगी। मीरा चोपड़ा ने साल 2013 में प्रदर्शित फिल्म गैंग्स ऑफ घोस्ट से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी।

actress meera chopra to scare in 1920 london

मीरा चोपड़ा अब विक्रम भट्ट की फिल्म 1920 लंदन में नजर आएंगी। यह फिल्म अप्रेल में प्रदर्शित होगी। मीरा चोपड़ा ने कहा कि मैं विक्र म भट्ट की फिल्म 1920 लंदन में अभिनय कर रही हूं जो इस साल मार्च या अप्रेल में रिलीज होगी। उन्होंने कहा मैं जिंदगी एक पल नामक फि ल्म में भी काम कर रही हूं।

फिल्म में मेरे साथ पूजा चोपड़ा और हसलीन कौर भी है। उल्लेखनीय है कि 1920 लंदन, 1920 का तीसरा संस्करण है। फिल्म में मीरा चोपड़ा के अलावा शरमन जोशी भी काम कर रहे हैं। फिल्म 1920 वर्ष 2008 में जबकि इसका दूसरा संस्करण 1920 एविल रिर्टनस वर्ष 2012 में बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here