Home Entertainment अभिनेत्री मिया फैरो के बेटे थाडियस विल्क ने की आत्महत्या

अभिनेत्री मिया फैरो के बेटे थाडियस विल्क ने की आत्महत्या

0
अभिनेत्री मिया फैरो के बेटे थाडियस विल्क ने की आत्महत्या
actress Mia Farrow's son Thaddeus Farrow, adopted from kolkata killed himself
actress Mia Farrow's son Thaddeus Farrow, adopted from kolkata killed himself
actress Mia Farrow’s son Thaddeus Farrow, adopted from kolkata killed himself

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री मिया फैरो के बेटे थाडियस विल्क फैरो ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

यूएसए टुडे के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सा परिक्षक ने गुरुवार को मौत की वजहों की जानकारी दे दी, और अभी तक आगे की बात नहीं पता चली है।

थाडियस पोलियो से ग्रस्त था, जिसे अभिनेत्री ने भारत के कोलकाता स्थित अनाथालय से 1994 में गोद लिया था।

पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय थाडियस को उनके कार में बुधवार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अभिनेत्री ने इस बारे में टवीटर पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए लिखा है कि हम थाडियस की मौत से बेहद दुखी हैं, वह अच्छा और बहादुर इंसान था, जिसने अपनी छोटी सी जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना किया और उससे बाहर निकला।फैरो के नौ अन्य गोद लिए हुए बच्चे भी हैं।

अन्य खबरें :

शादी के 10 दिन बाद ही नवविवाहिता ने जन्मा बच्चा

टाइगर के साथ डेटिंग की अफवाहों से दिशा पाटनी पर कोई फर्क नहीं पड़ता