Home Entertainment Bollywood मानव तस्करी पीड़ितों की मदद कर रही है अभिनेत्री ऋचा चड्ढा

मानव तस्करी पीड़ितों की मदद कर रही है अभिनेत्री ऋचा चड्ढा

0
मानव तस्करी पीड़ितों की मदद कर रही है अभिनेत्री ऋचा चड्ढा
Actress Richa Chadha new house
Actress Richa Chadha helps providing shelter to human trafficking victims
Actress Richa Chadha helps providing shelter to human trafficking victims

मुंबई। फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली ऋचा अब सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

फिल्मी पर्दे की मशहुर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों मानव तस्करी पीड़ितों की सहायता के लिए अभियान चला रही है। ऋचा चड्ढा ‘अ बंग्लो ऑन दि हिल’ नामक अभियान के जरिए मानव तस्करी पीड़ितों को आश्रय दिलाने के लिए मदद पहुंचा रही हैं।

ऋचा ने बताया कि ‘अ बंग्लो ऑन दि हिल’ नामक अभियान दुष्कर्म और तस्करी से छुड़ाई गई महिलाओं के रहने और प्रशिक्षित करने का काम करता है।

ऋचा ने बताया कि मैं उन लड़कियों से मिली हूं, जो दुष्कर्म और तस्करी का शिकार हुई हैं और इसीलिए उनकी मदद के लिए इसमें शामिल हुई हूं। मैंने इस अभियान के लिए शोध भी किया है।

उन्होंने इस अभियान के लिए एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के लोगों से मिली और इसके बाद उन्होंने एक वीडियो शूट किया। जिसमें दुष्कर्म और तस्करी की शिकार महिलाओं की आपबीती को दर्शाया गया हैं। उन्होंने कहा कि यह मूल रूप से एक वृत्तचित्र है।

इन पीड़ितों को मुंबई में आश्रय की खोज और धन जुटाने में ऋचा ने काफी मदद की है। ऋचा इस एनजीओ के साथ मिलकर करीब पीड़ित 15 लड़कियों को नृत्य, संगीत सहित अन्य गतिविधियों में प्रशिक्षित दिलाने का काम कर रही है।