Home Entertainment 30 की हुई बॉलीवुड की सांवरिया गर्ल सोनम कपूर

30 की हुई बॉलीवुड की सांवरिया गर्ल सोनम कपूर

0
30 की हुई बॉलीवुड की सांवरिया गर्ल सोनम कपूर
actress sonam, bollywood's first lady of fashion turns 30
actress sonam, bollywood's first lady of fashion turns 30
actress sonam, bollywood’s first lady of fashion turns 30

मुंबई। बॉलीवुड की सांवरिया गर्ल और अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर  30 वर्ष की हो गयी।

सोनम का जन्म 9 जून 1985 में मुंबई में हुआ। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण सोनम का झुकाव भी फिल्मों की ओर था।

सोनम ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने सिने कैरियर की शुरूआत की। रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी।

actress sonam, bollywood's first lady of fashion turns 30
actress sonam, bollywood’s first lady of fashion turns 30

सोनम कपूर ने इसके बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा की वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म ‘दिल्ली 6’ में अभिनय किया। फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन उनके अभिनय को दर्शकों ने जरूर पसंद किया।

वर्ष 2013 सोनम कपूर के कैरियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी ‘रांझणा’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई।

सोनम के कैरियर की अन्य फिल्मों में आई हेट लव स्टोरी, आयशा, थैंक्यू, मौसम, प्लेयर्स आदि है।

सोनम कपूर की इस वर्ष बेवकूफियां और डॉली की डोली प्रदर्शित हुई है हालांकि ये फिल्में टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

सोनम की आने वाली फिल्मों में ‘प्रेम रतन धन पायो’ और नीरजा भनोत के जीवन पर बन रही फिल्म ‘नीरजा’ शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here