Home Entertainment एक्शन जैक्शन के लिए 17 किलो हल्के हुए अजय

एक्शन जैक्शन के लिए 17 किलो हल्के हुए अजय

0
ajay devgan
ajay devgan loses 17 kgs for upcoming movie action jackson

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म एक्शन जैक्शन के लिए 17 किलोग्राम वजन घटाया है।

अजय देवगन इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओ में शुमार किए जाते हैं। अजय देवगन इन दिनों प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म एक्शन जैक्सन में काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने 17 किलो वजन घटाया है। इसके लिए अजय ने स्ट्रिक्ट डाइट और जिम का सहारा लिया है।

अजय इस फिल्म में पहली बार तलवारबाजी करते नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने काफी अभ्यास भी किया। अजय ने कहा कि काफी अर्से बाद मैंने इस तरह की मेहनत की है।

प्रभुदेवा ने इसमें एक अलग तरह से ही तलवारबाजी को दिखाया है लेकिन इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है। यह बहुत बढिया फिल्म है। दर्शक इसे बेहद पसंद करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म एक्शन जैक्शन में अजय दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम और पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई की भी मुख्य भूमिकाएं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here