Home Rajasthan Ajmer मेला दिखाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मेला दिखाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
मेला दिखाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ajmer : man arrested for raping married woman
ajmer : man arrested for raping married woman
ajmer : man arrested for raping married woman

अजमेर।  पुलिस थाना क्रिश्चियन गंज ने नागफणी संजय नगर निवसी धर्मानाथ पुत्र कर्मानाथ को महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ दाता नगर अजमेर निवासी युवक ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसकी पत्नी को मेला दिखाने के बहाने ले जाकर फायसाग रोड के सुनसान जंगल में बलात्कार किया।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी से परिवादी के पारिवारिक रिश्ते बताए जाते हैं। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

नकबजन गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

अजमेर जिले नकबजनी व चोरी की वारदातों पर अंकुश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गंज पुलिस ने नकबजन गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर उनसे छह वारदातें उगलवाई हैं। 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने पुरानी मस्जिद के पास ग्राम अकरोली थाना बनिया ढेर सम्बल उत्तर प्रदेश निवासी नसीम पुत्र कयूम जाति मुसलमान उम्र 24 साल तथा जितेन्द्र पुत्र नेतराम जाति मोर्य उम्र 25 साल को नकबजनी के आरोप में गिरफ्तार किया है।


आरोपियों के खिलाफ राधाबिहार कॉलोनी हरिभाऊ उपाध्याय नगर पुष्कर रोड निवासी  अभिषेक जैन ने थाने में एक तहरीर पेशकर घर में चोरी की वारदात होने की जानकारी दी थी।

रिपोर्ट में बताया गया था कि वे धार्मिक कार्यक्रम के लिए घर से बाहर थे। लौटकर देखा तो घर का ताला टूटा था तथा गेट खोलने पर दो चोर घर से निकल कर भागे ।

पकडऩे की कोशिश की तो दीवार फांद कर भाग गए घर पर चैक किया तो घर में सामान बिखरा मिला तथा सोने चांदी के जेवरात व नकदी नहीं मिली जो वे चोर ले गए ।

पुलिस ने आरोपियों के हुलिए के आधार पर उन्हें पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने अब तक अजमेर शहर में 6 चोरियां करना स्वीकार किया है। तथा अनुसंधान से सामने आया है कि इनका एक नकबजन गिरोह सक्रिय  है जो उत्तर प्रदेश से अजमेर आकर चोरियां कर वापस उत्तर प्रदेश् भाग जाता है। अजमेर की एक टीम गिरोह के अन्य सदस्यों को उत्तर प्रदेश में  तलाश कर रही है।