Home Entertainment Bollywood ब्रज में 15 दिन निवास करेंगे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार

ब्रज में 15 दिन निवास करेंगे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार

0
ब्रज में 15 दिन निवास करेंगे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार
Akshay Kumar's next toilet ek prem katha, shoot begins in mathura
Akshay Kumar's next toilet ek prem katha, shoot begins in mathura
Akshay Kumar’s next toilet ek prem katha, shoot begins in mathura

मथुरा। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की एक झलक पाने को गोवर्धनवासी बेताब दिखे। वह ब्रज में 15 दिन निवास करेंगे। इस दौरान नन्दगांव, गोवर्धन, बरसाना समेत कृष्ण-राधा से जुड़ी धार्मिक स्थलों पर फिल्म की शूटिंग करेंगे।

वे गिरिराज नगरी में शनिवार देर रात्रि गोवर्धन आन्यौर परिक्रमा मार्ग के ब्रज बसुन्धरा में पहंुचे। उन्होंने रविवार सुबह जैसे ही ब्रज बसुन्धरा के गंगा कोटेज में अपने कमरे से बाहर कदम रखा तो पहले से ही सैकड़ों की संख्या में प्रशंसक अभिनेता अक्षय कुमार की झलक पाने को बेताब दिखे।

अक्षय कुमार मर्सडीज कार में सवार होकर फिल्म ‘टोयलेट’ एक प्रेम कथा की शूटिंग के लिए नन्दगांव को प्रस्थान कर गए। अक्षय की इस फिल्म को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ कर देखा जा रहा है।

रविवार सुबह 9.30 पर अपनी पूरी टीम के साथ दानघाटी होते हुए नन्दगांव के लिए रवाना हो गए जबकि फिल्म अभिनेत्री भूमी पेडनेकर सुबह 5.00 बजे ब्रज बसुन्धरा से सूटिंग के लिए नन्दगांव निकल गई थी।

फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग के लिए मीडिया से रूबरू हुए अभिनेता मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। परिक्रमा स्थित ब्रज वसुंधरा के यमुना कॉटेज में रुके हुए हैं। फिल्म की शूटिंग नंदगांव बरसाना में होनी है।

23 नवम्बर तक यहां शूटिंग होगी। अभिनेता अक्षय कुमार को स्थानीय निवासियों ने माला पहना कर स्वागत भी किया तो वहीं बच्चों ने फूल भी भेंट किए।