Home India City News बच्चा न होने पर महिला ने दी दो साल की बच्ची की बलि

बच्चा न होने पर महिला ने दी दो साल की बच्ची की बलि

0
बच्चा न होने पर महिला ने दी दो साल की बच्ची की बलि

aligarh crime news लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महिला ने बच्चा न होने पर पड़ोस में रहने वाली दो साल की बच्ची की बलि चढ़ा डाली। महिला ने बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी।
इगलास के बेसवा कस्बे में रहने वाले कृष्ण और विनोद पड़ोसी हैं। कृष्ण और पत्नी राधा की शादी के बाद से कोई संतान नहीं थी जिसके चलते राधा टोने- टोटके किया करती थी।

पड़ोस में विनोद के चार बच्चे हैं सबसे छोटी बेटी दो साल की मोहिनी जो कल दोपहर से गायब थी। विनोद और परिजनों के काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न मिला। विनोद ने पुलिस को तहरीर भी दी।

शक होने पर रात में राधा के घर की तलाशी भी ली गई। लेकिन एक बख्शे की चाभी नहीं होने से ताला नहीं खोला जा सका। सुबह फिर से घर की तलाशी ली गई तो राधा के घर में झीने के नीचे कबाड़ के ढेर में बच्ची का शव मिला। शव मिलते ही विनोद के घर में कोहराम मच गया।
पुलिस ने राधा व उसके पति कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। अंधविश्वास की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। विनोद के परिवार में लोगों का रो कर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं टोने टोटके में इस्तेमाल की गई चीजों को पुलिस बरामद करने के लिए घर की तलाशी ले रही है।