Home Breaking ब्यूटी पार्लर बुक, रुप चौदस पर सजने-संवरने का खर्च 5000 से 1000 रुपए तक

ब्यूटी पार्लर बुक, रुप चौदस पर सजने-संवरने का खर्च 5000 से 1000 रुपए तक

0
ब्यूटी पार्लर बुक, रुप चौदस पर सजने-संवरने का खर्च 5000 से 1000 रुपए तक

इंदौर। रूप चौदस पर सजन-संवरने के लिए महिलाओं, युवतियों ने पहले से ही बुकिंग कर दी है और शहर के सभी ब्यूटी पार्लर फूल हो गए हैं। बताया गया है कि 1000 से 5000 रुपए तक सजने सवरने में खर्च होंगे।

विजय नगर, पलासिया, साकेत, भंवरकुआ क्षेत्र में सबसे ज्यादा दाम बढ़े हैं। हेयर कट, स्पा और फैशियल व थ्रेडिंग के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग हुई है।

धनतेरस के दूसरे दिन अर्थात रूप चौदस पर शहर के सभी ब्यूटी पार्लर में पैर रखने की जगह नहीं होगी। महिलाओं और युवतियों ने पहले से ही अपनी बुकिंग कर दी है और ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाले लोगों ने भी एकदम से दाम बढ़ा दिए।

बताया गया है कि एक ग्राहक के लिए 1000 से 5000 रुपए तक लगेंगे, जबकि अन्य दिनों में 500 से 2000 में सजना-सवरना हो जाता था। शहर में लगभग 2000 ब्यूटी पार्लर हैं।

पलासिया, विजय नगर, सुखलिया, साकेत नगर, भंवरकुआं आदि क्षेत्रों में सबसे अधिक ब्यूटी पार्लर हैं। हेयर स्पा, फेशियल, ब्राइडियल, थ्रेडिंग आदि के रेट तय किए हैं।