Home Headlines मां विन्धवासिनी के दर्शन को पहुंचे अमर सिंह व जयाप्रदा

मां विन्धवासिनी के दर्शन को पहुंचे अमर सिंह व जयाप्रदा

0
मां विन्धवासिनी के दर्शन को पहुंचे अमर सिंह व जयाप्रदा
Amar Singh worship in maa Vindhyavasini Temple with Jaya Prada
Amar Singh worship in maa Vindhyavasini Temple  with Jaya Prada
Amar Singh worship in maa Vindhyavasini Temple with Jaya Prada

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले में मां विन्धवासिनी के दरबार में मत्था टेकने सोमवार को समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह और फिल्म विकास परिषद की अध्यक्ष जयाप्रदा पहुंचे। दोनों ने मंदिर में दर्शन पूजन किया और भंडारे में भाग लिया।

बता दें कि समाजवादी पार्टी में महासचिव बने अमर सिंह और फिल्म विकास परिषद की अध्यक्ष बनी जयाप्रदा के साथ नवरात्रि के अंतिम दिन मां विन्धवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन को पहुंचे।

वहां मंदिर के पुजारी ने दोनों को देवी दर्शन कराए और नारियल का प्रसाद दिया। कोलकाता से आए विजय उपाध्याय के भंडारे में वहां से दोनों पहुंचे और कन्या पूजन किया। अमर सिंह ने वहां बैठी कन्याओं से आशीर्वाद लिये और भंडारे में भाग लिया।

देवी दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में अमर सिंह ने व्यक्तिगत कारण से विन्धवासिनी के दरबार में आने की बात बताई।

उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार के दोबारा बनने का दावा किया और अखिलेश यादव को अच्छा मुख्यमंत्री बताया। अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव को अच्छा मित्र बताते हुए उनके परिवार पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

https://www.sabguru.com/amar-singh-jaya-prada-visit-kashi-vishwanath-darbar-varanasi/

https://www.sabguru.com/amar-singh-actress-jaya-prada-reached-baglamukhi-temple-special-worship/