Home Health ये हैं पत्तागोभी खाने के अदभुत फायदे

ये हैं पत्तागोभी खाने के अदभुत फायदे

0
ये हैं पत्तागोभी खाने के अदभुत फायदे
Amazing benefits of cabbage!

Amazing benefits of cabbage!

पत्तागोबी को अगर सर्दियों में खाया जाए तो बहुत कारगर साबित होता हैं। पत्तागोभी में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे पका कर या कच्‍चा सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। पत्‍तागोभी का स्‍वाद हल्‍का सा मीठा होता है तो आइये जानते है इसके चमत्कारिक गुणों के बारे में
कच्ची पत्तागोभी को सलाद के रूप में खाने से उसमें मौजूद कुछ सूक्ष्म तत्व शरीर में पाए जाने वाले विषैले पदार्थो को बाहर निकालकर शरीर की चयापचय क्रिया को भी ठीक रखते हैं।
कब्ज से राहत पाने के लिए पत्तागोभी को बारीक काटकर उसमें नमक, कालीमिर्च और नींबू का रस मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट खाएं।
सुबह-शाम एक कप ताजा पत्तागोभी का रस पीने से अल्सर से छुटकारा पाया जा सकता है।
पत्तागोभी खाने से गिरते बालों की समस्या से भी राहत पाई जा सकती है।
प्रतिदिन 50 ग्राम पत्तागोभी खाने से पायरिया व दांतों का समस्या से निजात मिलता है।
पत्तागोभी का रस घाव पर लगाने से वह शीघ्र भरने लगता है।
पत्‍तागोभी रोगप्रतिरोधक क्षमता को स्‍ट्रांग बनाती है क्योंकि इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
पत्‍ता गोभी के सेवन से मोतियाबिंद का खतरा कम होता है। इसके लगातार सेवन से बॉडी में बीटा केराटिन बढ़ जाता है जो आंखों को स्वस्थ रखता है।