Home Headlines राजसमंद के देवगढ़ में हादसा, कटर से काट कर घायलों को निकाला

राजसमंद के देवगढ़ में हादसा, कटर से काट कर घायलों को निकाला

0
राजसमंद के देवगढ़ में हादसा, कटर से काट कर घायलों को निकाला

सबगुरु न्यूज राजसमंद। राजसमंद जिले के देवगढ़ के समीप मालजी का छपरा में सोमवार रात 2 ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रकें एक-दूसरे में फंस गई। ट्रकों को कटर से काट कर घायलों को निकाला गया। घायलों को देवगढ़ सीएचसी भेजा गया है। घटना के बाद दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया।

हादसे से हुई आवाज दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग दौड़े चले आए और मदद के लिए पुलिस को भी फोन किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की, लेकिन आखिर में कटर मंगवाना पड़ा। इस बीच, जाम लग जाने से भी लोग परेशान नजर आए।