Home Andhra Pradesh अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर, पति को घसीटते हुए ले गई पत्नी

अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर, पति को घसीटते हुए ले गई पत्नी

0
अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर, पति को घसीटते हुए ले गई पत्नी
Anantapur : Wife drags her husband on ramp of Govt hospital after staff allegedly denied stretcher to carry him

अनंतपुर। आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख कर आपकी आंखे भी भर जाएंगी।

यह वीडियो अनंतपुर स्थित अस्पताल का है, जहां स्ट्रेचर नहीं मिलने से परेशान एक महिला को अपने बीमार पति को रैम्प से घसीटकर ले जा रही है।

दरअसल कथित रुप से सरकारी अस्पताल में पति का इलाज कराने पहुंची महिला को वहां मौजूद स्टॉफ ने स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया, जिसके बाद महिला पति को फर्श पर घसीटते हुए वार्ड तक ले गई।

महिला एक हाथ से अपने पति को घसीटते हुए दीवार के सहारे आगे बढ़ने लगी। वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि कई लोग तमाशबीन बने रहे लेकिन कोई भी उस महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया।

वीडियो वायरल हो जाने के बाद शर्मसार हुई सरकार ने जांच के आदेश देते हुए अस्पताल प्रशासन को और व्हीलचेयर की व्यवस्था करने को कहा है।

महिला ने आरोप लगाया है कि बुधवार को डॉक्टरों ने उसके पति को पहली फ्लोर के दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के लिए कहा गया। बीमार पति के लिए अस्पताल कर्मचारियों ने स्ट्रेचर देने से मना कर दिया जिसके बाद वो अपने पति को घसीटकर लेकर गई।

महिला का आरोप है कि उसके पति के पैर में इन्फेक्शन साथ था जिसकी वजह से वह चल नहीं पा रहा था। इस घटना की वीडियो वहां खड़े एक शख्स ने बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।