Home Rajasthan Ajmer जलदाय मंत्री ने बालकपुरा में किया 2.76 करोड़ के विकास कार्य का शिलान्यास

जलदाय मंत्री ने बालकपुरा में किया 2.76 करोड़ के विकास कार्य का शिलान्यास

0
जलदाय मंत्री ने बालकपुरा में किया 2.76 करोड़ के विकास कार्य का शिलान्यास

अजमेर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल संसधन मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बालकपुरा में 2 करोड़ 76 लाख 54 हजार की लागत से बनने वाले उच्च जलाशय आदि विकास कार्योें का शुक्रवार को शिलान्यास किया। इनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा भी थे।

जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि सरकार आमजन को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हमेशा चिन्तित रहती है। सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो जाए। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सम्पूर्ण संसाधन सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जांएगे। सरकार प्रतिमाह करोड़ों रूपए पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने पर खर्च कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों को शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध है। सतही जल के माध्यम से नागरिकों की प्यास बुझाने के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर कार्य हो रहा है। पानी जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह प्रकृति के द्वारा दिया गया उपहार है।

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान राजस्थान को जल की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें आमजन के सहयोग से अरबों के कार्य किए जा रहे है। यह अभियान देश में अनूठा अभियान है। इसकी तर्ज पर अन्य राज्य भी कार्य कर रहे है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने कहा कि सरकार द्वारा अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अरबों रूपए के विकास कार्य किए गए है। प्रतिदिन क्षेत्र में विकास कार्यों के शिलान्यास, लोकार्पण एवं शुभारम्भ किए जा रहे है। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। वर्तमान सरकार ने आम आदमी से जुड़े समस्त मुद्दो पर ध्यान केन्द्रीत किया है। आमजन के विकास के लिए सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बालकपुरा क्षेत्र में लम्बे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। इस टंकी के बनने से क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा। स्थानीय निवासियों की लम्बे समय से चली आ रही पेयजल की मांग शीघ्र ही पूरी हो जाएगी। कार्यकारी संस्था द्वारा उच्च जलाशय एवं इससे जुड़े हुए कार्यों को जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। कार्य को तेजी से पूर्ण करवाने के लिए जलदाय मंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

उन्होंने स्थानीय निवासी जैम्स डी.मैसी को टंकी निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध करवाने के लिए हार्दिक धन्यवाद प्रदान किया। जलदाय मंत्री एवं भदेल ने मैसी का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर नगर निगम के उप महापौर संपत सांखला, पूर्व विधायक हरीश झामनानी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य लिलियन ग्रेस, सोमलपुर के सरपंच इकराम खान चीता, पूर्व सरपंच कालू खां, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता अरूण श्रीवास्तव, भैरूलाल गुर्जर एवं मुकेश खिंची सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।