Home Entertainment अनुष्का ने पहनी 35 किलो वजनी कॉस्ट्यूम

अनुष्का ने पहनी 35 किलो वजनी कॉस्ट्यूम

0
अनुष्का ने पहनी 35 किलो वजनी कॉस्ट्यूम
anushka sharma in a 35 kg costume for bombay velvet
anushka sharma in a 35 kg costume for bombay velvet
anushka sharma in a 35 kg costume for bombay velvet

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म बांबे वेलवेट के लिए 35 किलो का परिधान पहना है। अनुष्का शर्मा की फिल्म बांबे वेलवेट 15 मई को प्रदर्शित होने जा रही है।

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर की अहम भूमिका है। करण जौहर ने फिल्म में नेगेटिव भूमिका निभाई है।

बांबे वेलवेट साठ के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अनुष्का शर्मा बेहद अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इस लुक के लिए अनुष्का ने घंटों मेहनत की है।

फिल्म में अनुष्का जैज सिंगर की भूमिका में हैं। अपने मेकअप, बाल और कॉस्ट्यूम को मिलाकर उन्हें तैयार होने में चार घंटे लगे। पीरियड फिल्म होने के कारण परिधान भी उसी दौर के अनुरूप तैयार हुए है। ,

बताया जाता है कि अनुष्का के कॉस्ट्यूम का वजन 30 से 35 किलोग्राम है। शूटिंग के दौरान अनुष्का को पूरे दिन इन भारी भरकम परिधानों में ही रहना पड़ता था।

जींस टॉप में सहज महसूस करने वाली अनुष्का ने एक बार भी इन परिधानों को लेकर शिकायत नहीं की। वह शूटिंग के लिए तय समय पर तैयार होती थी। काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देख कर अनुराग कश्यप भी उनके मुरीद हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here