Home Latest news झटपट बनाएं अरबी की सब्जी

झटपट बनाएं अरबी की सब्जी

0
झटपट बनाएं अरबी की सब्जी
arbi sabji recipe in hindi

arbi sabji recipe in hindi

गर्मी के मौसम में मिलने वाली अरबी की सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं आईये जानते हैं इसको बनाने की विधि।

बचे दाल चावल के टेस्टी कुरकुरे पराठे

सामग्री :-

अरबी – 10-12
अजवाइन – आधा चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
तेल – 2 चम्मच
पानी – 2 कप
नमक
पुदीना-धनिया की पत्तियां
पेस्ट बनाने की सामग्री
टमाटर – 3 (बारीक कटे हुए)
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
अदरक – आधा इंच (बारीक कटा हुआ)
जीरा – 1 छोटा चम्मच

विधि :-

अरबी को धोकर कुकर में 2-3 सीटी आने तक पका लें। इसके बाद अरबी को पानी से निकालकर छीलकर चार टुकड़ों में काट लें।

अब पेस्ट बनाने की सामग्री को एक साथ मिलाकर मिक्सर में पीस लें।

VIDEO: बन्दर ने पिल्ले को बुरी तरह किया परेशान

एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए मध्यम आंच में रखें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें अजवाइन डालें।

इसके बाद इसमें टमाटर का तैयार पेस्ट डालकर चलाते हुए पकाएं। इसके बाद इसमें सभी मसाले डालें।

VIDEO: दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, अम्बानी को किया पीछे

जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमें नमक, पानी और अरबी मिलाएं। गैस को धीमा कर सब्जी को 7-8 मिनट तक पकने दें।

जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो धनिया और पुदीना की पत्ती डालकर गैस बंद कर दें। अरबी की सब्जी बनकर तैयार है, गर्मागर्म सर्व करें।

टेस्टी टेस्टी : यूं बनाए टिन्डा मंगोडी की सब्ज़ी

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE