Home Sirohi Aburoad ‘दवे’ माउंट आबू नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्वाचित

‘दवे’ माउंट आबू नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्वाचित

0

abr 27-11-2014 E

माउंट आबू /आबूरोड। माउंट आबू नगरपालिका में अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया। पार्टी की अर्चना दवे निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। उत्साहित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर जश्न मनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश थिंगर व उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। आतिशबाजी के साथ विजयी जुलूस निकाला गया।

माउंट आबू में पालिका उपाध्यक्ष की प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरु हुई। निर्वाचित सदस्यों की बैठक सुबह दस बजे पालिका कार्यालय में हुई। इसके बाद भाजपा कीह ओर से अर्चना दवे ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। साढ़े ग्यारह बजे निर्वाचन अधिकारी द्वारा जांच की गई। उपाध्यक्ष पद के लिए एक ही नाम आने पर दवे को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे अध्यक्ष व नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद पालिका पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व आतिशबाजी की। इसके बाद पालिका से विजयी जुलू

स शुरु हुआ। वाहनों में सवार नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद शहरवासियों का अभिवादन करते रहे। इस अवसर पर सौरभ गांगड़िया, सुनील आचार्य, मांगीलाल काबरा, छोटेलाल चौरसिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here