Home Sirohi Aburoad नक्की झील में बड़े पैमाने पर मछलियों की मौत

नक्की झील में बड़े पैमाने पर मछलियों की मौत

0
fish died in nakki lake mount abu
fish died in nakki lake mount abu

माउंट आबू /आबूरोड। माउंट आबू की नक्की झील में गुरुवार को बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। नक्की झील के किनारे लगे मृत मछलियों के ढेर व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते प्रतीत हुए। पालिका प्रशासन ने मामले को गंभीरता लिया। इसके लिए टीम गठित कर दी। मामले की नजाकत को देखते हुए उपखंड अधिकारी एच गुईटे ने मौका निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
राज्य का कश्मीर कहलाने वाले माउंट आबू की नक्की झील में बड़े पैमाने पर मछलियोंं की मौत हो गई। झील के किनारे लगे मृत मछलियों के ढेर लग गए। नक्की के चारों किनारे पर लगे मृत मछलियों का अम्बार सड़ांध मार रहा है। ऐसे में नक्की के आसपास से गुजरते पर्यटकों व लोगों का सांस लेना दुभर हो गया। बदबू से बैहाल पर्यटकों ने मुंह पर रुमाल लगाना ही मुनासिब समझा।
प्रदूषित नक्की
माउंट का ह्द्धय स्थल कहलाने वाली नक्की पर अव्यस्थाओं का ग्रहण लग चुका है। झील में चारों तरफ किनारे पर गहरी काई जम चुकी है। साथ ही गंदगी, खाली बोतलें झील की खूबसूरती पर दाग लगा रही है। साफ-सफाई के अभाव में नक्की प्रदूषित होना शुरु हो चुकी है।
दिए फरमान
नक्की में बड़े स्तर पर मछलियों के मरने की सूचना से पालिका प्रशासन में खलबली मच गई। इस पर आयुक्त विजयदान चारण ने ज्यादा तादात में मछलियों के मरने के उल्लेख करते हुए टीम गठित करने के आदेश दिए। सफाई निरीक्षक मूलचंद बैरवा को पालिका व बोट हाउस की तरफ से टीम गठित कर प्रतिदिन मरी मछलियों को बाहर निकालने के फरमान दिए। निकाली गई मृत मछलियों को जेसीबी से खोदे गए गढ्डे में डालने के निर्देश दिए गए। इस पर सफाई निरीक्षक ने मृत मछलियों को बाहर निकालने का कार्य शुरु करवा दिया।
पशु चिकित्सा प्रभारी को भेजा पत्र
मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने माउंट आबू के पशु चिकित्सा प्रभारी को पत्र लिखा। इसमें नक्की झाील में मरी मछलियों के मरने के कारणों की जांच करने का उल्लेख किया गया । साथ ही उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी नक्की झील पंहुचे। मौका निरीक्षण किया। इस बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

टीम गठित…
मछलियों के मरने के मामले में टीम गठित कर दी गई है। इस बारे में मछली विभाग व एनीमल हसबैंडरी वालों से बात हुई है। मछलियों के मरने का कारण पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-विजयदान चारण, आयुक्त, नगरपालिका, माउंट आबू
जांच जारी…
इस मामले में जांच चल रही है। मरी हुई मछलियों को बाहर निकाला जा रहा है। मछलियों के मरने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
-एच गुईटे, एसडीएम, माउंट आबू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here