Home Entertainment सोनाक्षी से अफेयर की बात अफवाह : अर्जुन कपूर

सोनाक्षी से अफेयर की बात अफवाह : अर्जुन कपूर

0
arjun kapoor denies dating sonakshi sinha
arjun kapoor denies dating sonakshi sinha

मुंबई। बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि अभिनेता की जिंदगी में अफेयर की अफवाहें आम बात होती है। अर्जुन कपूर के अफेयर की चर्चा उनकी सह अभिनेत्रियों के साथ अक्सर होती रहती है।

फिल्म 2 स्टेटस में काम करने के दौरान आलिया भट्ट से अर्जुन के लिंकअप की चर्चा थी और अब फिल्म तेवर में काम करने के दौरान सोनाक्षी सिन्हा से उनके अफेयर की चर्चा है।

उन्होंने कहा कि सह अभिनेत्री के साथ अफेयर की चर्चाएं अभिनेता के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा होती हैं। उन्होंने कहा कि अफेयर की चर्चाएं अभिनेता की जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा होती हैं। मैं पहला अभिनेता नहीं हूं जिसका नाम उसकी सह-अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया हो और जाहिर है मैं आखिरी भी नहीं हूं।

उन्होंने कहा कि सोनाक्षी और मुझे इन अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं पिछले दो सालों से यही बात कह रहा हूं पर किसी को भी मेरी बात पर भरोसा नहीं होता है। हर कोई चाहता है कि मैं एक गर्ल फ्रेंड बना लूं और जब भी मैं अपनी सह-अभिनेत्रियों के साथ मुलाकात के लिए जाता हूं तो हमारे अफेयर की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here