Home Entertainment दर्शकों का हमेशा मनोरंजन करना चाहता हूं : अर्जुन

दर्शकों का हमेशा मनोरंजन करना चाहता हूं : अर्जुन

0
दर्शकों का हमेशा मनोरंजन करना चाहता हूं : अर्जुन

arjun kapoor

मुंबई। बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और बोनी कपूर के पुत्र अर्जुन कपूर का कहना है कि वह अपनी फिल्माें के जरिये अधिक से अधिक दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते है।

साल 2012 में प्रदर्शित फिल्म ईश्कजादे से अपने करियर की शुरूआत करने वाले अर्जुन कपूर की अभी हाल ही मे तेवर प्रदर्शित हुई है। तेवर यूं तो बॉक्स अफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अर्जुन के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

अर्जुन कपूर ने कहा कि यदि अभिनय की बात की जाए तो मैं हमेशा अच्छी परफामेंüस देना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि सभी लोगों को मेरा काम पसंद आए। मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं।

मैं नहीं चाहता कि कोई कहे कि उसकी फिल्म में मजा नहीं आया। इसलिए मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्म अच्छी हो और मेरे काम में लगातार सुधार होता रहे।

अर्जुन कपूर ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर सीखने की कोई सीमा नहीं होती। मुझे पता है कि मैं क्या कर सकता हूं और क्या नहीं कर सकता। मैं अभी तक खुद को पहचानने की कोशिश कर रहा हूं। मैं जब कुछ करता हूं।

कई बार मुझे खुद आश्चर्य होता है कि मैं यह कर भी पाया हूं। मैंने तेवर के लिए कई लड़कों के साथ सोलो डांस किया जिसके बाद मुझे खुद सरप्राइज हुआ। इससे पहले मैंने इस तरह की हीरोगीरी कभी नहीं की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here