Home Entertainment यथार्थवादी फिल्म है तेवर : अर्जुन कपूर

यथार्थवादी फिल्म है तेवर : अर्जुन कपूर

0
tever
arjun kapoor says tevar has a realistic tone

मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता और निर्माता बोनी कपूर के पुत्र अर्जुन कपूर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म तेवर एक तेलगु फिल्म की रिमेक है लेकिन इसका यथार्थवादी स्वर इसे उससे अलग करता है।…

साल 2012 में प्रदर्शित फिल्म इश्कजादे से अपने करियर की शुरूआत करने वाले अर्जुन कपूर इन दिनों अपने पिता बोनी कपूर निर्मित फिल्म तेवर में काम कर रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 2003 में प्रदर्शित तेलुगू फिल्म ओकाडू की रिमेक है जिसमें महेश बाबू और भूमिका चावला ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

tever2अर्जुन कपूर ने यहां चल रहे मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दौरान कहा कि फिल्म ओकाडू 2003 में बनी थी और मैंने यह फिल्म इश्कजादे से पहले देख ली थी। हमने फिल्म को स्टार उन्मुख की बजाए फिल्म उन्मुख बनाने का प्रयास किया है। तेवर में यथार्थवादी स्वर है।

एक सवाल के जवाब में अर्जुन ने कहा कि सारे कथित प्रेम-प्रसंग तभी आते हैं जब मीडिया इस बारे में लिखना पसंद करती है। जब इसमें कोई सच्चाई नहीं है तो हम इसे क्यों लिख रहे हैं गलती दोनों पक्षों की है।
उल्लेखनीय है कि अमित शर्मा निर्देशित फिल्म तेवर में अर्जुन कपूर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मनोज वाजपेयी की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभाई है। फिल्म अगले साल 9 जनवरी को प्रदर्शित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here