Home India City News थलसेना अध्यक्ष बनने के बाद जनरल बिपिन रावत पहुंचे उधमपुर

थलसेना अध्यक्ष बनने के बाद जनरल बिपिन रावत पहुंचे उधमपुर

0
थलसेना अध्यक्ष बनने के बाद जनरल बिपिन रावत पहुंचे उधमपुर
Army chief General Bipin Rawat to make first official visit to jammu and kashmir
Army chief General Bipin Rawat to make first official visit to jammu and kashmir
Army chief General Bipin Rawat to make first official visit to jammu and kashmir

जम्मू। जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत गुरूवार को राज्य दौरे पर पहुंचे। थलसेना अध्यक्ष का पद संभालने के बाद तावत का राज्य में यह पहला दौरा है।

जनरल सुबह उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को नाकाम बनाने के प्रबंधों का निरीक्षण करने के साथ आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए सेना द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जायजा भी लिया।

इससे पहले उत्तरी कमान मुख्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डा अनबू ने किया। थलसेना अध्यक्ष सेना की सोलह कोर मुख्यालय नगरोटा भी जाएंगे।

कोर मुख्यालय नगरोटा में गत वर्ष नवंबर माह में सेना के शिविर पर आतंकवादी हमला हुआ था। बिपिन रावत ने पिछले हफ्ते ही भारतीय सेना के प्रमुख का पदभार संभाला है। वह 27वें सेना प्रमुख हैं। रावत ने आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग की जगह ली है।