Home India City News गिरफ्तार आप विधायक मनोज कुमार एम्स में भर्ती

गिरफ्तार आप विधायक मनोज कुमार एम्स में भर्ती

0
गिरफ्तार आप विधायक मनोज कुमार एम्स में भर्ती
arrested AAP MLA Manoj kumar hospitalized
arrested AAP MLA Manoj kumar hospitalized
arrested AAP MLA Manoj kumar hospitalized

नई दिल्ली। पुलिस हिरासत में तबीयत बिगडने के बाद शुक्रवार को कोंडली से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मनोज कुमार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य कारणों के चलते पुलिस अभी तक मनोज से सवाल जवाब नहीं कर सकी है। 

एम्स के प्रवक्ता अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली पुलिस शुक्रवार दोपहर को मनोज कुमार को लेकर अस्पताल आयी थी। उनका शुगर लेवल 300 तक पहुंच गया था। यहां उपचार के बाद शुगर सामान्य स्तर पर पहुंच गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आप विधायक मनोज कुमार को बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मुकदमे के बाद मनोज को दो दिन के रिमांड में भेजा गया था, जिसके बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की।

उपचार के लिए मनोज को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनका शुगर बढने लगा, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को एम्स में भर्ती कराया गया।