Home Delhi महिला रक्षा मंत्री से विश्व को सकारात्मक संदेश : अरुण जेटली

महिला रक्षा मंत्री से विश्व को सकारात्मक संदेश : अरुण जेटली

0
महिला रक्षा मंत्री से विश्व को सकारात्मक संदेश : अरुण जेटली
Arun Jaitley says global message in appointing woman Defense Minister
Arun Jaitley says global message in appointing woman Defense Minister
Arun Jaitley says global message in appointing woman Defense Minister

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतरमण को देश की प्रथम पूर्णकालिक रक्षा मंत्री नियुक्त किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि इससे विश्व भर में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। जेटली के पास वित्त मंत्रालय के साथ ही रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था।

जेटली ने कहा कि यह केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए काफी अच्छी बात है। इससे विश्वभर में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति (सीसीएस) में अब दो महिला मंत्री विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और सीतारमण होंगी।

इस पर जेटली ने कहा कि सीसीएस में शामिल दोनों महिलाओं ने अपनी योग्यता साबित की है। दोनों महिलाओं को उनकी कुशलता के लिए जाना जाता है, जिन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई है।