Home Northeast India Arunachal Pradesh अरुणाचल विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आरंभ

अरुणाचल विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आरंभ

0
अरुणाचल विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आरंभ
Arunachal assembly pays tribute to Kalikho Pul
Arunachal assembly pays tribute to Kalikho Pul
Arunachal assembly pays tribute to Kalikho Pul

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के 6वीं विधानसभा का दसवां दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार को आरंभ हुआ। विस सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कालिखो पोल और पूर्व विधायक स्व. तुमपाक एते को श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष टीएन थोनडोक ने दोनों नेताओं के के जीवन वृतांत से लेकर उनके राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

अपने संबोधन में विधायक व पूर्व उप मुख्य मंत्री कामेंग दोलो ने कहा कि पोल जनता के मुख्यमंत्री थे। वे हमेशा जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे हाथ बढ़ाते थे।

पोल राज्य के स्वास्थ्य विभाग के विकास के लिए काफी कुछ किया था। उन्होंने पोल की अचानक मौत को राज्य की भारी क्षति करार दिया।

विधायक वानकी लोवांग ने कहा कि पोल काफी कम समय में राज्य के विकास के लिए कई बड़े काम कर गए। विशेष कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में। राज्य में मेडिकल कालेज का भी उन्होंने शुभारंभ कराया।

साथ ही लोवाग ने विधानसभा से अफील की कि राजधानी क्षेत्र में जो मेडिकल कालेज बनने जा रहा उसका नाम कालिखो पोल के नाम से रखा जाए।

भाजपा के विधायक जापू देरु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भितरी राजनीतिक लड़ाई ने पोल को आत्महत्या करने को मजबूर किया।

इस मौके पर कई मंत्री व विधायकों ने दोनों नेताओं के निधन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही उनकी आत्मा की शान्ति और परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।