Home Northeast India Arunachal Pradesh अरुणाचल : पेमा खांडू मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन मंत्रियों ने ली शपथ

अरुणाचल : पेमा खांडू मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन मंत्रियों ने ली शपथ

0
अरुणाचल : पेमा खांडू मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन मंत्रियों ने ली शपथ
Arunachal Pradesh: CM Pema Khandu extends cabinet, induct three new members
Arunachal Pradesh: CM Pema Khandu extends cabinet, induct three new members
Arunachal Pradesh: CM Pema Khandu extends cabinet, induct three new members

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री पेमा खांडू ने अपने मंत्रिमंडल का शनिवार को विस्तार बढ़ते हुए तीन मंत्रियों के शामिल किया। शपथ ग्रहण समारोह दिन के लगभग 12 बजे राजभवन के दरबार हाल में आयोजित किया गया।

मंत्रियों को राज्य के कार्यकारी राज्यपाल वी षणमुगनाथन ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों में बामांग फेलिक्स, आलो लिबांग और डा. महेश चाइ शामिल हैं।

ज्ञात हो कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद खांडू ने अपने मंत्रिमंडल से तीन मंत्रियों की छुट्टी की थी। जिसके चलते तीन पद खाली हो गया था।

इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन और हाइवे मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव, सचिव विजय वालियान, असम सरकार के वित्त मंत्री डा. हिमंत विश्वशर्मा, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष तापीर गाव और सभी भाजपा के विधायक मौजूद थे।