Home India भाजपा-कांग्रेस का रिश्ता मियां-बीवी जैसा : अरविंद केजरीवाल

भाजपा-कांग्रेस का रिश्ता मियां-बीवी जैसा : अरविंद केजरीवाल

0
भाजपा-कांग्रेस का रिश्ता मियां-बीवी जैसा : अरविंद केजरीवाल
arvind kejriwal during bhopal rally says husband-wife relationship between congress and bjp
arvind kejriwal during bhopal rally says husband-wife relationship between congress and bjp
arvind kejriwal during bhopal rally says husband-wife relationship between congress and bjp

भोपाल। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भोपाल में परिवर्तन रैली को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस आपस में मिलीभगत कर चल रही हैं। दोनों पार्टियों का रिश्ता दरअसल, मियां बीवी जैसा है।

केजरीवाल सुबह मुंबई की फ्लाइट से भोपाल पहुंचे। गेस्ट हाउस पहुंचने पर आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का स्वागत किया। इसके बाद केजरीवाल छोला दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

परिवर्तन रैली में शामिल महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और मजदूरों ने सीएम अरविंद केजरीवाल का सम्मान किया। यह पहली बार है जब आप द्वारा प्रदेश में कोई बड़ी सभा का आयोजन किया गया।

अपने संबोधन में केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां मिली जुली हैं, ये मिलकर पांच-पांच साल लोगों को लूटती हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस का रिश्ता मियां- बीवी जैसा हैं।

नोटबंदी पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी देश के इतिहास के 8 लाख करोड़ का सबसे बड़ा घोटाला है। किस तरह नोटबंदी के बहाने बड़े पूंजीपतियों को मोदी सरकार फायदा पहुंचा रही है और आम आदमी को लूटा जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मकसद भ्रष्टाचार को खत्म करना नहीं था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मोदीजी की नीयत भी खराब है और नीति भी। किसानों और गरीबों का लोन माफ नहीं किया जाता, लेकिन अमीरों का लोन माफ किया जाता हैं।

केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी 2018 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी।

आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी देश की जनता को लूटते हैं और बची खुची कसर सीएम शिवराज सिंह चौहान पूरी कर देते हैं। 2018 में हम लूट की सरकार को उखाड़ फेकेंगे।