Home Sports Cricket कप्तान के तौर पर 10 जीत हासिल करने वाले पहले एशियाई बने धोनी

कप्तान के तौर पर 10 जीत हासिल करने वाले पहले एशियाई बने धोनी

0
कप्तान के तौर पर 10 जीत हासिल करने वाले पहले एशियाई बने धोनी
Asian Cup 2016 : Mahendra Singh Dhoni sets new record
Asian Cup 2016 : Mahendra Singh Dhoni sets new record
Asian Cup 2016 : Mahendra Singh Dhoni sets new record

ढाका। एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश पर मिली 45 रनों की जीत के बाद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एक नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।  धोनी ने इस टूर्नामेंट में कप्तानी के तौर पर अपनी 10वीं जीत हासिल कर ली है, ऐसा कारनामा करने वाले धोनी एशिया के पहले कप्तान बन गए।

बता दें कि इससे पहले श्रीलंका के कप्तान अर्जुन रणतुंगा और धोनी ने 13-13 मैचों में कप्तानी करते हुए 9-9 जीत के साथ बराबरी पर थे। धोनी को एशिया कप में 10 जीत के साथ साथ 4 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा।

धोनी ने की हार्दिक पंड्या की तारीफ, बताया गेम चेंजर

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की तारीफ करते हुए उन्हें गेम चेंजर कहा है। धोनी ने कहा कि उसे 4 ओवर फेंकते देखकर अच्छा लगा। इससे हमारी ताकत बढेगी। आपको टीम में बदलाव की जरूरत नहीं पड़ेगी।

धोनी ने कहा कि लोगों को लगता होगा कि 7 बल्लेबाज रखने की क्या जरूरत है लेकिन अगर हार्दिक जैसी खिलाड़ी टीम में है तो इसमें क्या हर्ज है। उन्होंने कहा कि यदि वह 15 रन अतिरिक्त बनाता है और 160 की बजाय आप 165 या 175 रन बना लेते हैं तो यह गेंदबाजों के लिए अच्छा है। हमें उसके जैसे खिलाड़ी की जरूरत थी। वह गेम चेंजर है। पंड्या ने 18 गेंद में 31 रन बनाने और 23 रन देकर 1 विकेट लिया। भारत ने एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश को 45 रन से मात दी।

उन्होंने कहा कि हमें हार्दिक को कुछ बताना नहीं पड़ता। उसे सिर्फ एक बात आती है कि गेंद को पीटना है और वह ऐसा ही करता है। उसे चौके छक्के लगाना पसंद है। वह जितने ज्यादा मैच खेलेगा उतना ही निखरेगा।

उन्होंने कहा कि पंड्या के आने से टीम में जरूरी संतुलन बना है। उन्होंने कहा कि इस प्रारूप में वे खिलाड़ी योगदान दे सकते हैं जो गेंद और बल्ले दोनों के फन में माहिर हो। ज्यादा से ज्यादा हरफनमौला होना अच्छा है। युवी, रैना भी यह काम कर सकते हैं और हार्दिक भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here