Home Northeast India Assam डायन के संदेह में महिला पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

डायन के संदेह में महिला पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

0
डायन के संदेह में महिला पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
Assam : murder attempt on woman due to suspicion of Witch, hospitalized
Assam : murder attempt on woman due to suspicion of Witch, hospitalized
Assam : murder attempt on woman due to suspicion of Witch, hospitalized

शोणितपुर। उपरी असम के शोणितपुर जिले के मिसामारी में डायन के संदेह में एक महिला पर 4 से 5 सदस्यीय लोगों के एक दल ने जानलेवा हमला किया। महिला को मरा समझकर हमलावर फरार हो गए।

बाद में महिला को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर वह मौत और जिंदगी के बीच झूल रही है।

पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मिसामारी के ग्रामीण इलाके में एक महिला गीता मुंडा को अचेत अवस्था में देख पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला पर बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोग डायन का आरोप लगाते आ रहे थे। संभवतः उन्हीं लोगों ने महिला को जान से मारने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि 4 से 5 लोगों ने महिला पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

उल्लेखनीय है कि बीते 14 अगस्त को संपन्न हुए पांच दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान डायन हत्या को रोकने के लिए एक कड़ा कानून पारित किया गया है, बावजूद इसके डायन हत्या के मामले रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। अंधविश्वास के चलते ग्रामीण व पिछड़े इलाकों में आए दिन डायन के आरोप में महिलाओं की हत्याएं होती आ रही हैं।