Home Northeast India Assam चुनावी हिंसा : भाजपा के एक कार्यालय में आगजनी, दूसरे को किया क्षतिग्रस्त

चुनावी हिंसा : भाजपा के एक कार्यालय में आगजनी, दूसरे को किया क्षतिग्रस्त

0
चुनावी हिंसा : भाजपा के एक कार्यालय में आगजनी, दूसरे को किया क्षतिग्रस्त
Assam poll violence 2016
Assam poll violence 2016
Assam poll violence 2016

गुवाहाटी। असम में दो चरणों में 4 और 11 अप्रेल को होने जा रहे विधानसभा चुनावों में हिंसा का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। रविवार की देर रात दो अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा के कार्यालय में आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई है। भाजपा ने इसके लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शोणितपुर जिले के ढेकियाजुली के बतासीपुर में भाजपा के एक कार्यालय में उपद्रवियों ने आग लगा दिया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक मामला दर्ज कराया है।

वहीं दूसरी घटना नगांव जिले के सामागुड़ी विधानसभा क्षेत्र के बाजियागांव में बीती रात भाजपा कार्यालय को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओँ ने इस घटना के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया है।

भाजपा ने कहा है कि कांग्रेसी नेता उस्मान अली के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का कार्यालय को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उस्मान के विरूद्ध भाजपा ने एक मामला दर्ज कराया है।

भाजपा का कहना है कि सामागुड़ी विस क्षेत्र में कांग्रेस के एक प्रभावशाली नेता रकिबुल हुसैन का क्षेत्र है। इस क्षेत्र में भाजपा का काफी उत्थान हुआ है, जिसके चलते कांग्रेसी इस विस क्षेत्र में मारपीट की घटनाओं को सहारा लेते हुए मतदाताओँ को डराने का काम करने में जुटे हुए हैं।