Home Headlines सपा-बसपा कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा, भाजपा में जीत का जश्न

सपा-बसपा कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा, भाजपा में जीत का जश्न

0
सपा-बसपा कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा, भाजपा में जीत का जश्न
UP assembly elections result 2017 : bjp storm with lead in uttar pradesh
UP assembly elections result 2017 : bjp storm with lead in uttar pradesh
UP assembly elections result 2017 : bjp storm with lead in uttar pradesh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम का रूझान भाजपा के पक्ष में आते ही विधानसभा कार्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर के ग्यारह बजते-बजते भाजपा का प्रदेश कार्यालय कार्यकर्ताओं से भर गया।

कार्यकर्ता भांगड़ा संग अबीर गुलाल-लगाते खुशियां मनाने लगे और एक दूसरे को जीत की बधाई देने लगे। प्रदेश की 305 सीटों पर भाजपा के आगे चलने के समाचार के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या कमरे से बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और जीत की बधाई स्वीकार की।

वहीं प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल को जीत की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। चुनाव परिणाम के बाद जहां भाजपा में जश्न का माहौल है वहीं सपा-बसपा और कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

वहीं कालिदास मार्ग स्थित राजनाथ सिंह के आवास पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे दागे और जीत का जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय में हर-हर मोदी और जय श्रीराम वंदेमातरम के नारे लग रहे हैं। ज्यादातर सीटों के रुझान आ चुके हैं और तस्वीर लगभग साफ नजर आ रही हैं। इन रुझानों के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा आगे चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटों पर बीजेपी बढ़त लिए हुए है। इस बढ़त से उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है, भाजपा कार्यालयों के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।

मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़, बीजेपी ​स्वीट्स की मांग

राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के निकट की मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ी है। जीत की खुशी में डूबे हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की बीजेपी स्वीट्स की मांग है और इससे दुकानदारों में भी जोश है।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में परिणाम आते देखकर मिठाई की दुकानों पर पहले से तैयार मिठाईयों को खरीदने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बीजेपी स्वीट्स है। जिसमें पेड़ा की कीमत दस रूपए और केक की कम से कम कीमत 40 रूपए रखकर बेचा जा रहा है।

विधानसभा मार्ग, नगर निगम मार्ग, आईटी चौराहा, विश्वविद्यालय मार्ग और चौक क्षेत्र में मिठाई बेचने वाले दुकानदारों की माने तो भाजपा के पक्ष में आये रूझान से बीजेपी स्वीट्स बनाने की योजना हमनें बनाई।

पहले से तैयार मिठाईयों को बीजेपी स्वीट्स का नाम दिया गया। इसमें विशेष रूप से पेड़ा की बिक्री हो रही है। तीन सौ रूपये किलो की दर से और दस रूपए प्रति इसे बेचा जा रहा है।

आसपास के भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने अभी तक इसे खरीदा है। वहीं नेताओं ने पहले से भी आर्डर दिए थे, जो उन्हें दे दिए गए हैं।

https://www.sabguru.com/live-uttar-pradesh-elections-result-2017/

https://www.sabguru.com/live-assembly-elections-result-2017/