Home Headlines मणिपुर चुनाव : कोई दल नहीं छू सका 31 का जादुई आंकड़ा

मणिपुर चुनाव : कोई दल नहीं छू सका 31 का जादुई आंकड़ा

0
मणिपुर चुनाव : कोई दल नहीं छू सका 31 का जादुई आंकड़ा
manipur assembly elections result 2017
manipur assembly elections result 2017
manipur assembly elections result 2017

इंफाल। 11वीं मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों नतीजे घोषित हो गए हैं। सत्ता के जादुई आंकड़े 31 की संख्या को छूने में कोई भी पार्टी सफल नहीं हो सकी है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस 28 सीट जीतकर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में ऊभरी है, लेकिन स्पष्ट जनादेश मिलता नहीं दिख रहा है। जबकि राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में 21 सीट जीत कर भाजपा उभरी है।

राज्य में यह भाजपा की सबसे बड़ी जीत मानी जाएगी। क्योंकि राज्य में भाजपा की एक भी सीट नहीं थी। वहीं अफ्सपा हटाने को लेकर 16 वर्ष आंदोलन चलाने वाली मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मीला राजनीति की पीच पर पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गई।

शर्मिला की पार्टी प्रजा ने कुल तीन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी की मुखिया इरोम शर्मिला को महज 90 मत ही मिले। जिससे यह साफ हो गया कि उनके आंदोलन को तो लोगों ने पसंद किया था, लेकिन एक राजनेता के रूप में उनको स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

इसके अलावा एनपीएफ को 4, एनपीपी को 4, एलजेपी को एक, एआईटीसी को एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत हासिल करने में सफल रहा है। मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह जहां थौबाल विधानसभा सीट पर फिर से एक बार अच्छी जीत दर्ज की, वहीं कई दिग्गज धराशायी हो गए।

वहीं कनथौजम सीट से भाजपा के डॉ सपम रंजन सिंह 2,772 वोटों से जीत गए हैं। अब तक भाजपा 21 सीटों पर और कांग्रेस 21 सीटों पर आगे है।

घोषित नतीजों के अनुसार-
1 नं. खुंद्रकपम से थोकचोम लोकेश्वर सिंह (कांग्रेस) ने थांजम मोहेन्द्रो सिंह (भाजपा) को हराया।
2. नं. हेनगैंग से नोंथोम्बम बिरेन सिंह (भाजपा) ने पांगैचम सरतचन्द्रा सिंह (टीएमसी) को हराया।
3. नं. खुरई से लैशांथेम सुसिन्द्रो मैतेई (भाजपा) ने डॉः ङाइरांबम बिजोय सिंह (कांग्रेस) हराया।
4. नं. श्रेत्रिगाव से नहाकपम इन्द्रजित सिंह (भाजपा) ने मुः अमिन शाह (कांग्रेस) को हराया।
5 नं. थोंगजू से थोडांगम विश्वजित सिंह (भाजपा) ने थोकचोम अजित सिंह (कांग्रेस) को हराया।
6. नं. केराव से लौरेम्बम रामेश्बोर मैतेई (भाजपा) ने एम. दी नासिरुद्दिन खान (निर्दलीय) को हराया।
7. नं. अंड्रूव से थौनाओजम श्यामकुमार (कांग्रेस) ने निमाइचान्द लुवां (भाजपा) को हराया।
8. नं. लमलाई से केएसएच बिरेन सिंह (कांग्रेस) ने खोंबानताबम इबोमचा (भाजपा) को हराया।
9 नं. थंगमेबांब से खुमुकचंग जयकिशन सिंह (कांग्रेस) ने ज्योतिन बांगखोम (भाजपा) को हराया।
10. नं. यूरिपोक से युमनाम जोयकुमार सिंह (नेशनल पीपुल्स/ पार्टी) ने लाइश्रम नंदकुमार सिंह (कांग्रेस) को हराया।
11. नं. सगोलबैंड से राजकुमार इमो सिंह (कांग्रेस) ने डॉ. खवाईराक्पम लोकेन सिंह (भाजपा) को हराया।
12. नं. केशवथोंग से लांपोकलाकपम जयन्तकुमार सिंह (नेशनल पीपुल्स/ पार्टी) ने लाइसोम इबोमचा सिंह (कांग्रेस) को हराया।
13. नं. सिंगजामेई से युमनाम खेमचान्द सिंह (भाजपा) ने इरेंबम हेमोचन्द्रा सिंह (कांग्रेस) को हराया।
14 नं. येसकुल से थोकचोम सत्याब्रता सिंह (भाजपा) ने इलांबम चान्द सिंह (कांग्रेस) को हराया।
15 नं. वांगखेई से ओ हेनरी सिंह (कांग्रेस) ने वाई ईराबोट सिंह (भाजपा) को हराया।
16 नं. सेकमाई से हैखाम दिंगो सिंह (भाजपा) ने ख्वाइराकपम देवेंद्रो सिंह (कांग्रेस) को हराया।
17 नं. लमसंग से सोरोखाइबम राजेन सिंह (भाजपा) ने वांखैमयुम ब्रजाबिधु सिंह (कांग्रेस) को हराया।
18 नं. कनथौजम से डॉ. सपम रंजन सिंह (भाजपा) ने कोनथौजम शारत सिंह (कांग्रेस) को हराया।
19 नं. पटसोई से केएमएके मीराबाई देबी (कांग्रेस) ने सापम कुन्जकेस्वोर सिंह (नार्थ ईस्ट इंडिया डेवलपमेंट पार्टी) को हराया।
20 नं. लंगथबाल से कराम श्याम (लोक जन शक्ति पार्टी) ने ओ जोय सिंह (भाजपा) को हराया।
21 नं. नओरिया फंगनकपा से सोइबम सुभाषचन्द्रा सिंह (भाजपा) ने आरके आनंद (कांग्रेस) को हराया।
22 नं. वांगोई से ओ लुखोई सिंह (कांग्रेस) ने के लोकेन सिंह (एनपीपी) को हराया।
23 नं. मयंग इंफाल से कोंखाम रोबिन्द्रो सिंह (भाजपा) ने डा. खुमुजम रतनकुमार सिंह (कांग्रेस) को हराया।
24 नं. नंबोल से नमेरक्पम लोकें सिंग (कांग्रेस) ने थौनाओजाम चाओबा (भाजपा) को हराया।
25 नं. ओइनम से लैशरम राधाकिशोर सिंह (भाजपा) ने डॉ. इरेंबम इबोहलबि सिंह (कांग्रेस) को हराया।
26 नं. बिशनूपुर से कोंथौजम गोविन्दास (कांग्रेस) ने कोंथौजम कृष्णा कुमार सिंह (भाजपा) को हराया।
27 नं. मोईरंग से पुखरेम शरतचंद्र सिंह (भाजपा) ने माइरेमबम पृथ्वीराज सिंह (कांग्रेस) को हराया।
28 नं. थांगा से तोंग्ब्रम रोबींद्रो सिंह (टीएमसी) ने मोइरांगथेम असनिकुमार सिंह (भाजपा) को हराया।
29 नं. कूंबी से सनस बीर सिंह (कांग्रेस) ने निंगथौजम मांगी (भाजपा) को हराया।
30 नं. लिलोंग मुहम्मद अब्दुल नासिर (कांग्रेस) ने वाई अन्तास खान (निर्दलीय) को हराया।
31 नं. थौबाल से ओकरम इबोबी सिंह (कांग्रेस) ने इरोम शर्मिला (प्रजा) को हराया।
32 नं. वांगखेम से केसाम मेघचंद्र सिंह (कांग्रेस) ने युमनाम नाबचंद्र सिंह (नार्थ ईस्ट इंडिया डेवलपमेंट पार्टी) को हराया।
33 नं. हेरोक से थोकचोम राधेश्याम सिंह (भाजपा) ने मोइराङथेम ओकेंन्द्रो (कांग्रेस) को हराया।
34 नं. वंगजिम से तेंथा पाओनम ब्रोजेन सिंह (कांग्रेस) ने मोइरांङथेम हेमंन्ता (भाजपा) को हराया।
35 नं. खंगाबोक से सुरजकुमार ओक्रम (कांग्रेस) ने थोकचोम जादूमनि सिंह (भाजपा) को हराया।
36 नं. वाबगई से ओइनाम लुखोइ सिंह (कांग्रेस) ने खुराइजम लोकेन सिंह (नेशनल पीपुल्स पार्टी) को हराया।
37 नं. काकचिंग से वाईएस सिंह (कांग्रेस) ने एमआर सिंह (भाजपा) को हराया।
38 नं. हियांगलाम से डा. आर युमनाम (भाजपा) ने ईडी सिंह (कांग्रेस) को हराया।
39 नं. सुगनु से के रनजीत सिंह (कांग्रेस) ने वाई जीबन सिंह (भाजपा) को हराया।
40 नं. जीरीबाम से अशुब उद्दीन (निर्दलीय) ने टी देबेंद्रो सिंह (कांग्रेस) को हराया।
41 नं. चंदेल से लेतपाओ हाओकिप (नेशनल पीपुल्सी पार्टी) ने टीएस वरंगम (निर्दलीय) को हराया।
42 नं. तेंगनाओपाल से डी कोरुंगथांग (कांग्रेस) ने यंग्खोलेत हाओकिप (भाजपा) को हराया।
43 नं. फनग्यार से के. लेइशियो (नगालैंड पीपुल्स फ्रंट) ने सोमी आवङगशि (भाजपा) को हराया।
44 नं. उखरुल से अल्फ्रेड कनगम आर्थर (कांग्रेस) ने सोमाताइ साइज़ा (भाजपा) को हराया।
45 नं. चिंगाई से खाशिम याशुम (एनपीएफ) ने एस वाशुम (भाजपा) को हराया।
46 नं. सैकूल से यमथोंग हाउकिप (कांग्रेस) ने चुंगखोकई डॉउनगेल (एनसीपी) को हराया।
47 नं. कारोंग से डी.डी. थेसी (कांग्रेस) ने आरयू जोनाथन तो (भाजपा) को हराया।
48 नं. माओ से लोसी दीखो (नगालैंड पीपुल्स फ्रंट) ने वब जोराम (भाजपा) को हराया।
49 नं. तडूबी से एन कईसी (नेशनल पीपुल्स पार्टी) ने एम फ्रांसिस नजाजोकपा (भाजपा) को हराया।
50 नं. कंगपोकपी से नेमचा किपजेन (भाजपा) ने खरग तमांग (निर्दलीय) को हराया।
51 नं. सैतू से ङमथांग हाउकिप (कांग्रेस) ने हाउखोलेट किपजेन (भाजपा) को हराया।
52 नं. तामेई से अवांगबौ नईमई (नगालैंड पीपुल्स फ्रंट) ने जे किकौनबोउ नईमई (भाजपा) को हराया।
53 नं. तमेनंगलांग से शैमूएल जेंडी कामेई (भाजपा) ने जांघेमलुंग पनमें (नगालैंड पीपुल्स फ्रंट) को हराया।
54 नं. नंगबा से आदिम पामेई (भाजपा) ने पीएम गोनमेई (एलजेपी) को हराया।
55 नं. टीपाईमुख से डॉ. चलतोलीये अमो (कांग्रेस) ने डॉ. लल्लूखम फॉमट (भाजपा) को हराया।
56 नं. थनलोन से वुनगजागीन वाल्ट (भाजपा) ने चींखोलाल थाङसिंह (कांग्रेस) को हराया।
57 नं. हेंग्लेप से टी थांग्जालाम हाउकिप (भाजपा) ने एम वाइफेई (कांग्रेस) को हराया।
58 नं. चुराचांदपुर से वी हंग्खंलीन (भाजपा) ने फुंगजाथांग तोनसिंग (नेशनल पीपुल्स पार्टी) को हराया।
59 नं. साइकोट से टीएन हाओकिप (कांग्रेस) ने पोखोलल हाओकिप (भाजपा) को हराया।
60 नं. सिंघट से गीनसुनहु (कांग्रेस) ने चिनलुंगथांग (भाजपा) को हराया।