Home Breaking मिस्र में दो ट्रेनों में भिडंत, 41 की मौत,180 से अधिक घायल

मिस्र में दो ट्रेनों में भिडंत, 41 की मौत,180 से अधिक घायल

0
मिस्र में दो ट्रेनों में भिडंत, 41 की मौत,180 से अधिक घायल
two trains collide in Egypt
two trains collide in Egypt
two trains collide in Egypt

काहिरा। उत्तरी मिस्र में दो यात्री रेलगाड़ियों के बीच शुक्रवार को हुई टक्कर में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 180 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलेक्जेंड्रिया और पड़ोस के बेहीरा प्रात में सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी है।

परिवहन मंत्रालय ने बताया कि कहिरा से अलेग्जांद्रिया आ रही ट्रेन उस ट्रेन के पीछे टकरा गई जो पोर्ट सैद से अलेग्जांद्रिया जा रही थी लेकिन घटना के समय खुर्शीद स्टेशन पर खडी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के हवाले से बताय गया है कि दुर्घटना में कम से कम 41 लोग मारे गए और करीब 179 घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्री के सलाहकार शरीफ वादी ने बताया कि  मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक है।

At least 28 are killed as two trains collide in Egypt

काहिरा से अलेक्जेंड्रिया जा रही रेलगाड़ी ने पोर्ट सईद की तरफ से अलेक्जेंडिआ जा रही रेलगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना तटीय शहर अलेक्जेंड्रिया के पूर्व में स्थित कुर्शीद इलाके में घटी।

मिस्र के महाअभियोजक दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस बीच मिस्र के प्रधानमंत्री शेरिफ इस्माइल ने बचाव दल को रेलगाड़ी के क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाने में मदद के लिए एक विशाल ट्रक में क्रेने भेजने के आदेश दिए हैं।

हादसे के दौरान जमा लोगों का कहना है कि ट्रेनों की टक्कर के बाद घटनास्थल पर ट्रेनों की पिरामिड आकृति बन गई और कुछ देर बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

मिस्र में अक्सर ट्रेन हादसे होते हैं। वर्ष 2016 में काहिरा के दक्षिण में अल अयात में एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने पर पांच लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए थे। इससे पहले वर्ष 2013 में गीजा के बद्र राशिन में एक अन्य ट्रेन के पटरी से उतरने पर कम से कम 19 लोगों की जान चली गई थी। वर्ष 2012 में मानफ्लत शहर में रेलवे क्रासिंग पर एक ट्रेन और स्कूल की बस में टक्कर होने पर 51 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर बच्चे थे।