Home Azab Gazab OMG! हाथ के अंगूठे की जगह लगाना पड़ा पैर का अंगूठा

OMG! हाथ के अंगूठे की जगह लगाना पड़ा पैर का अंगूठा

0
OMG! हाथ के अंगूठे की जगह लगाना पड़ा पैर का अंगूठा
Australian man's thumb surgically replaced by toe
Australian man's thumb surgically replaced by toe
Australian man’s thumb surgically replaced by toe

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में पशु की देखभाल करने वाले एक मजदूर के हाथ का अंगूठा टूट जाने पर उस जगह उसके पैर का अंगूठा प्रत्यारोपित किया गया।

मजदूर के हाथ पर एक बैल ने अपना खुर रख दिया, जिससे अंगूठा हाथ से अलग हो गया। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के एक दूरवर्ती कृषि क्षेत्र में काम करते हुए जैक मिशेल (22) अप्रेल में काम करते हुए घायल हो गए थे।


मिशेल ने कहा कि बाड़े में एक बैल ने मेरे हाथ पर अपना खुर दे मारा। अंगूठा हाथ से अलग हो गया। उन्होंने अपने अंगूठे को जुड़वाने के लिए दो बार ऑपरेशन कराया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने उनके पैर के अंगूठे को इस जगह पर प्रत्यारोपित करने का विकल्प चुना।

मिशेल ने कहा कि उनके साथी मजदूरों ने घटना के तुरंत बाद अंगूठे को संरक्षित किया। उन्होंने कहा कि साथी कार्यकर्ताओं ने अंगूठे को बर्फ के साथ कूलर में डाल दिया।

अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लीक करें
हेल्थ और ब्यूटी संबंधी टिप्स के लिए यहां क्लीक करें

मिशेल को पर्थ राज्य की राजधानी के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसके अंगूठे को बचाने के प्रयास आखिर तौर पर अफसल रहे।

शुरू में अनिच्छा के बाद पशु कार्यकर्ता ने सिडनी आई हॉस्पीटल में दो हफ्ते पहले प्रत्यारोपण ऑपरेशन के लिए सहमति दी।

प्रमुख प्लास्टिक सर्जन सीन निकलिन ने कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं हुआ कि उसने इसे स्वीकार करने में समय लिया। उन्होंने कहा कि यह थोड़ा सा पागलपन वाला विचार था.. मरीज नहीं चाहते कि उनके शरीर के किसी दूसरे हिस्से में चोट हो।

बीबीसी ने निकलिन के हवाले से कहा कि यदि आप के पास चार अच्छी उंगलियां हैं, और आप के हाथ में चुटकी बजाने के लिए अंगूठा नहीं है तो आप का हाथ अपने काम का बड़ा हिस्सा खो चुका है।