Home Entertainment Bollywood 4 दिनों में 55 करोड़ कमा गई ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’

4 दिनों में 55 करोड़ कमा गई ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’

0
4 दिनों में 55 करोड़ कमा गई ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’
badrinath ki dulhania on its way to become a hit, earns Rs 55 crore in 4 days
badrinath ki dulhania on its way to become a hit, earns Rs 55 crore in 4 days
badrinath ki dulhania on its way to become a hit, earns Rs 55 crore in 4 days

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर बद्रीनाथ की दुल्हनियां का जलवा बरकरार है। रिलीज के चार दिनों में 55 करोड़ की कमाई कर चुकी ये फिल्म इस साल की बड़ी हिट होने जा रही है।

फिल्म ने सोमवार को 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। जाहिर है कि होली की छुट्टियों का इस लव स्टोरी को बड़ा फायदा मिला है।

फिल्म ने पहले वीकेंड में 43 करोड़ के साथ मजबूत शुरुआत की थी। अब इस फिल्म के कारोबार को देखते हुए जानकार कहने लगे हैं कि ये फिल्म सौ करोड़ के क्लब तक पंहुच सकती है।

जानकारों की राय में ये फिल्म अगले वीकेंड तक, यानी दस दिनों के बाद 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। माना जा रहा है कि इस फिल्म को नई रिलीज फिल्मों के कमजोर होने का फायदा मिला।

खास तौर पर रंगून की असफलता ने इस फिल्म के लिए रास्ता आसान कर दिया। अगले शुक्रवार को गोविंदा की फिल्म आ गया हीरो रिलीज होने जा रही है, लेकिन इस फिल्म को लेकर ज्यादा उम्मीद नहीं है, इसका फायदा भी बद्रीनाथ की दुल्हनियां को मिल सकता है।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी करण जौहर की कंपनी की ये लव स्टोरी यूपी के छोटे शहर झांसी की है।

शशांक इससे पहले वरुण और आलिया की जोड़ी के साथ हंपीशर्मा की दुल्हनियां बना चुके हैं और अब कहा जा रहा है कि इसी जोड़ी के साथ वे दुल्हनियां की तीसरी फिल्म भी बनाने का इरादा रखते हैं।