Home Entertainment Bollywood ‘गोलमाल-4’ की टीम का पहला लुक हुआ मीडिया में जारी

‘गोलमाल-4’ की टीम का पहला लुक हुआ मीडिया में जारी

0
‘गोलमाल-4’ की टीम का पहला लुक हुआ मीडिया में जारी
Golmaal again first look : rohit shetty back with ajay devgn for another mad caper
Golmaal again first look : rohit shetty back with ajay devgn for another mad caper
Golmaal again first look : rohit shetty back with ajay devgn for another mad caper

मुंबई। गोलमाल सीरिज की चौथी फिल्म की शूटिंग शुरु होने के बाद टीम की ओर से अपने निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर एक फोटो रिलीज किया गया, जिसमें अजय देवगन भी शामिल हैं।

अजय देवगन की ओर से ही ये फोटो मीडिया को जारी किया गया है, जिसमें रोहित शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी गई और फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस फोटो में अजय और जन्मदिन मना रहे निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ साथ अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर के अलावा पहली बार इस टीम का हिस्सा बनी तब्बू और परिणीती चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं।

इस टीम में शामिल किए गए नील नितिन मुकेश और प्रकाश राज फोटो में नहीं हैं। उनके बारे में बताया गया कि वे व्यस्तता के चलते नहीं रुक सके।

हाल ही में शादी करके जिंदगी की नई पारी शुरु करने वाले नील पहली बार रोहित शेट्टी की किसी फिल्म में काम करेंगे, जबकि प्रकाश राज सिंहम और सिंहम रिटर्न्स में काम कर चुके हैं।

गोलमाल-4 की टीम में मुरली शर्मा, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा, विर्जेश हीरजी और जॉनी लीवर भी हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल पिछले सप्ताह मुंबई में हुआ। अजय सिर्फ इस फोटो सेशन के लिए राजस्थान के जैसलमेर से मुंबई आए।

एक पांच सितारा होटल में टीम को फोटो सेशन होने के बाद अजय वापस जैसलमेर चले गए। अजय वहां मिलन लथूरिया की फिल्म बादशाहो की शूटिंग कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि ये शूटिंग खत्म होने के बाद अजय हैदराबाद में होने वाले फिल्म के अगले शेड्यूल में शामिल होंगे। ये फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होनी है।