Home Breaking रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी की सगाई, पहलवान सत्यव्रत बने हमसफर

रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी की सगाई, पहलवान सत्यव्रत बने हमसफर

0
रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी की सगाई, पहलवान सत्यव्रत बने हमसफर
Rio Olympic medalist sakshi malik engaged to wrestler boyfriend Satyawart kadian
Rio Olympic medalist sakshi malik engaged to wrestler boyfriend Satyawart kadian
Rio Olympic medalist sakshi malik engaged to wrestler boyfriend Satyawart kadian

चंडीगढ़। रियो ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक बहुत जल्द पहलवान सत्यव्रत सांगवान की जीवन संगिनी बनेंगी। दोनों कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं।

हरियाणा के रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी परंपरा के अनुसार साक्षी व सत्यव्रत की सगाई की रस्म अदा की गई। इस कार्यक्रम के दौरान न तो कोई वीआईपी को बुलाया गया और न ही कोई बाहरी व्यक्ति मौजूद था।

कार्यक्रम के दौरान दोनों के परिवारिक सदस्य ही मौजूद रहे। साक्षी ने रियो ओलंपिक जीतने के बाद ही टवीट् करके इस बात के संकेत भी दिए थे कि वह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधेगी।

साक्षी के हमसफर बने सत्यव्रत रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे हैं और वह 97 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। साक्षी और सत्यव्रत इसी अखाड़े में प्रशिक्षण लेते रहे हैं।

पहलवान सत्यवान ही सत्यव्रत और साक्षी के गुरू भी हैं जो अब साक्षी के ससुर की भूमिका में होंगे।

अर्जुन पुरस्कार विजेता सत्यवान के पुत्र एवं साक्षी मलिक के भावी पति सत्यव्रत हालही में गुडग़ांव में आयोजित भारत केसरी दंगल में तीसरे स्थान पर रहे थे। वह भारत को सिल्वर मेडल दिला चुके हैं। साक्षी के परिजनों ने अभी शादी की तिथि तय नहीं की है।