Home World Asia News भारत में अवैध घुसपैठ करने के दौरान दुष्कर्म का शिकार हुई गृहवधू

भारत में अवैध घुसपैठ करने के दौरान दुष्कर्म का शिकार हुई गृहवधू

0
भारत में अवैध घुसपैठ करने के दौरान दुष्कर्म का शिकार हुई गृहवधू

babuबालुरघाट। अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने के दौरान बदमाशों ने एक बांग्लादेशी परिवार की गृहवधू के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना सोमवार रात को दक्षिण दिनाजपुर जिला के हिली थाना के उज्जाल इलाके की है। बंग्लादेशी परिवार को अदालत में पेश किया गया है। परिवार की ओर से दुष्कर्म का मामला अभी दर्ज नहीं किया गया।

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि भारत से बंग्लादेश में गाय तस्करी करते समय तीन भारतीय सिकंदर चौहान, नयन चौहान और बहादुर चौहान ने बांग्लादेश के मयमनसिंह से आने वाले मोहम्मद नूरजामाल और उसकी बीबी आकलिमा बीबी सहित दो बेटे को पकड लिया।

तीनों बदमाशों ने नूरजामाल को एक पेड से बांध दिया और उसके सामने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की सूचना अकलिमा बीबी के बेटे ने बीएसएफ जवानों को दी। बीएसएफ जवान ने सिकंदर चौहान को गिरफ्तार किया। उसे मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है।

इस परिवार के साथ मंगलवार को और तीन बंग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। हिली थाना के ओसी पार्थ झा ने बताया कि अवैध तरीके से बंग्लादेश से भारत में प्रवेश करने पर दो नाबालिग लडके सहित पांच बंग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

सभी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने सभी को पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश सुनाया।