Home Breaking पुरुष, महिला क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को 15-15 लाख रुपए ईनाम

पुरुष, महिला क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को 15-15 लाख रुपए ईनाम

0
पुरुष, महिला क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को 15-15 लाख रुपए ईनाम
BCCI to give cash rewards to India men's, women's cricket team selectors
BCCI to give cash rewards to India men's, women's cricket team selectors
BCCI to give cash rewards to India men’s, women’s cricket team selectors

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पुरुष और महिला क्रिकेट टीम की चयन समिति के सदस्यों को अच्छी टीम के चुनाव के लिए पुरस्कृत करेगा।

दोनों टीमों की चयन समिति के प्रत्येक सदस्यों को 15-15 लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। राजधानी दिल्ली में बोर्ड के पदाधिकारियों और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासक समिति (सीओए) की बैठक के अंत में यह घोषणा की गई।

भारतीय टीम की पूर्व कप्तान और सीओए की सदस्य डियाना इडुल्जी ने कहा कि चयन समिति के सदस्यों को अच्छी टीम के चुनाव के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति की अध्यक्षता एम.एस.के प्रसाद कर रहे हैं। इसमें सारनदीप सिंह और देवांग गांधी शामिल हैं। इनके द्वारा पिछले साल सितम्बर में चुनी गई टीम ने अच्छे परिणाम दिए।

पिछले 12 माह के समय में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में जीत हासिल की। इसके बाद, हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भी भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की है।

महिला क्रिकेट टीम की चयन समिति की अध्यक्षता हेमलता काला कर रही हैं। उनके साथ इस समिति में लोपामुद्रा बनर्जी और शशी गुप्ता शामिल हैं।

इनके द्वारा चुनी गई मिताली राज की कप्तानी वाली टीम ने एशिया कप और चार देशों (दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, भारत) के टूर्नामेंट में भी जीत हासिल की थी। इसके अलावा, वह आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था।