Home Health Beauty And Health Tips ओह तो यह पीसी का ब्यूटी सीक्रेट

ओह तो यह पीसी का ब्यूटी सीक्रेट

0
ओह तो यह पीसी का ब्यूटी सीक्रेट

सिने स्टार्स कि ब्यूटी देखते ही बनती है, इसलिए हर कोई उन्हें कॉपी करना चाहता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहें है पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा के होममेड ब्यूटी सिक्रेट्स।

जिन्हें आप आसानी से घर पर ही ट्राई कर सकते हैं। असल में कुछ समय पहले ही प्रियंका ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने होंठों से लेकर बालों को सुंदर और आकर्षक बनाने के घरेलू तरीके बताए हैं।

  • होंठों के लिए उन्होंने एक खास और आसान लिप स्क्रब बनाने की विधि बताई है। इसके अनुसार, एक कटोरी में अपनी जरूरत के हिसाब से सेंधा नमक में वेजिटेबल ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाएं। अब इस मिश्रण को होंठों पर मलें। इससे आपके होंठ गुलाबी और सुंदर बन जाएंगे।
  • चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए प्रियंका ने उबटन बनाने का तरीका बताया है। इसके लिए एक कटोरे में बेसन, दही, नींबू का रस और थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। इसके बाद अगर जरूरत हो तो दूध भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। आपको तुरंत फर्क नजर आएगा।
  • प्रियंका ने बालों की सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रामबाण इलाज दिया है। उन्होंने बताया कि डेंड्रफ, बालों का झड़ना आदि से निजात पाने के लिए अंडा, दही और शहद का मिश्रण कारगर है। इन तीनों को एक कटोरे में मिलाएं और बालों पर लगाएं, थोड़ी देर बाद इसे धो लें। इससे आपके बाल घने और सिल्की हो जाएंगे।