Home Health Beauty And Health Tips रोज 1 कटोरी दही, पेट रहे हमेशा सही

रोज 1 कटोरी दही, पेट रहे हमेशा सही

0
रोज 1 कटोरी दही, पेट रहे हमेशा सही

दही, अमुमन हर घर में आसानी से मिल जाता है। इससे जहां खाने में स्वाद बढ़ता है तो वहीं बालों में इसके इस्तेमाल से बालों कि उम्र लम्बी होने के साथ ही वह मुलायम हो जाते है।

ऐसे में अगर आप रोज एक कटोरी दही अपनी थाली में शामिल करें तो यह आपके पेट के लिए स्वास्थ्य वर्धक है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटमिन B6 और विटमिन B12 जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसमें मौजूद लाभदायक बैक्टीरिया हमें स्वस्थ रखता है। इतना ही नहीं, दही में खूबसूरती का खजाना भी छिपा है। तो एक नजर डालिए इसके कई फायदों पर….

दूर करें एसिडिटटी
कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद ही असिडिटी होने लगती है। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या है तो खाने के तुरंत बाद या खाने के साथ एक कटोरी सादा दही खाएं। ये दही आपके शरीर का PH बैलेंस बनाए रखेगा। साथ ही पेट में खाने से पैदा हुई गर्मी को कम करेगा। इससे असिडिटी नहीं होगी। खाने के बाद दही खाने से खाना आसानी से पच जाता है।

मजबूत होती हड्डियां


दही में प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। यह हड्डियों के विकास में सहायक होता है। साथ ही, दांत और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है।

दूर करता है दर्द

हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में फायदा मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।

टैनिंग भी होती है दूर

दही स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही सौंदर्य निखारने का भी अच्छा स्रोत है। गर्मियों में अक्सर शरीर पर तेज धूप शरीर पड़ने से त्वचा टैन हो जाती है। ऐसे में दही टैनिंग कम करने के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। इतना ही नहीं दही में बेसन मिलाकर लगाने से भी चेहरे पर चमक आती है।

बालों बनाए मुलायम

नहाने से पहले बालों में दही से अच्छी मालिश करनी चाहिए। कुछ समय बाद बालों को धो लेने से बालों की खुश्की या रूसी खत्म हो जाती है।

मुंह के छालों में आराम

दही की मलाई को मुंह के छालों पर दिन में दो-तीन बार लगाने से छाले दूर हो जाते हैं। दही और शहद को समान मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से भी मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।