Home India City News अभिनेत्री दिशा गांगुली के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि

अभिनेत्री दिशा गांगुली के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि

0
अभिनेत्री दिशा गांगुली के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि
Bengali television actress disha ganguly commits suicide
Bengali television actress disha ganguly commits suicide
Bengali television actress disha ganguly commits suicide

कोलकाताअभिनेत्री दिशा गांगुली के प्रथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या किये जाने की पुष्टि की गयी हैं| प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया हैं कि अभिनेत्री दिशा गांगुली के गले में फांसी लगाने के चिन्ह पाए गए हैं, उनके शरीर अन्य किसी अघात के चिन्ह नहीं पाए गए हैं|

रिपोर्ट के अनुसार, संभवत गुरुवार की अल सुबह दिशा गांगुली ने अपने ओढना के सहारे फांसी लगाई हैं| हलांकि अभी तक उसके आत्महत्या करने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया हैं| पुलिस हर कोण से घटना की जनच में जुटी हैं|

हालांकि पुलिस के जांच टीम को पता चला हैं कि घटना की पूर्व रात्री को दिशा के बैंक एकाउंट से पच्चीस हजार रूपये किसी अन्य बैंक एकाउंट में ट्रांसफर किये गए हैं| अचानक से इतने रूपये किसके एकाउंट में व क्यों ट्रांसफर किये गए पुलिस इसकी भी छानबीन कर रही हैं|

घटना के सिलसिले में पुलिस दिशा के प्रेमी विभान घोष से भी पूछताछ कर रही हैं, आइल अलावा घटना की खबर पाकर दिशा के माता-पिता शुक्रवार की सुबह दक्षिणअफ्रिका से लौट कर पूर्णश्री थाना पहुंचे| पुलिस दिशा के माता पिता से भी पूछताछ कर घटना की तह तक जाने का प्रयास कर रही हैं|

उल्लेखनीय हैं कि गत गुरुवार की अलसुबह बँगला सीरियलों की लोकप्रिय अभिनेत्री दिशा गांगुली का शव उसके पूर्णश्री इलाकें में स्थित उसके घर में फंदे के सहारे झूलता हुआ पाया गया था|

इस घटना अकि खबर पाकर दिशा गांगुली के एक अन्य महिला मित्र सुचंद्रा बनर्जी ने भी अपने घर के छत से कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया, घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह इलाजरत हैं|

पुलिस का मानना हैं कि दिशा के आत्महत्या से जुड़े राज का पता सुचंद्रा बनर्जी को हैं, पुलिस उसके हालत में सुधार होने का इन्तजार कर रही हैं ताकि उससे इस घटन एके बारे में पूछताछ किया जा सके| इस घटना से बँगला सीरियल जगत से जुड़े लोग हतप्रभ हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here