Home Headlines भिंड में अंधे कत्ल का खुलासा, सुपारी देकर देवर ने कराई थी हत्या

भिंड में अंधे कत्ल का खुलासा, सुपारी देकर देवर ने कराई थी हत्या

0
भिंड में अंधे कत्ल का खुलासा, सुपारी देकर देवर ने कराई थी हत्या
bhind police disclose blind murder
bhind police disclose blind murder
bhind police disclose blind murder

भिण्ड। थाना मौ अंतर्गत 16 फरवरी को मिली अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। महिला की हत्या उसी के देवर ने सुपारी देकर करवाई थी।

पुलिस अनुसार 16 फरवरी को थाना मौ चौकी झांकरी के ग्राम चम्हेणी के पास मौ गोहद रोड पर एक अज्ञात महिला का शव मिला था। मौके पर शव के पास लावा कंपनी का स्क्रीन टूटा हुआ मोबाइल व सिम मिला था।

जांच कराने पर उक्त नंबर ग्राम अंधियारी खुर्द थाना अमायन के सुदामा पुत्र मिश्रीलाल का निकला। सुदामा ने बताया कि 15 फरवरी को उसकी लड़की लाली को उसके देवर शिवराज ने फोन कर मौ बुलाया था। उसके बाद लाली वापस नहीं लौटी।

वारदात के बाद से आरोपी देवर शिवराज फरार था। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया जिसके बाद हत्या की वजह सामने आई। आरोपी ने बताया कि मृतका लाली के पति का निधन सात वर्ष पूर्व हो गया था।

इसके बाद ससुराल वालों ने उसके 10 दिन के नवजात बच्चे को उससे छिन कर उसे घर से निकाल दिया था। मृतका ने अपने बच्चे को वापस पाने के लिए न्यायालय में केस दायर किया था।

15 फरवरी को आरोपी ने मृतका को उसका बच्चा देने के बहाने बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी और उसे एक्सीडेंट का रूप देकर वहां से फरार हो गए।

आरोपी शिवराज ने महिला की हत्या करने के लिए अपने साथियों को 50 हजार रुपए की सुपारी भी दी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया हैं।