Home India City News कांग्रेस मुक्त भारत का मोदी का सपना सफल बनाएंगे : शाह

कांग्रेस मुक्त भारत का मोदी का सपना सफल बनाएंगे : शाह

0
कांग्रेस मुक्त भारत का मोदी का सपना सफल बनाएंगे : शाह
bhopal : bjp president amit shah says it's for people to decide which party is pro corporate
bhopal : bjp president amit shah says it's for people to decide which party is pro corporate
bhopal : bjp president amit shah says it’s for people to decide which party is pro corporate

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सुशासन संकल्प सम्मेलन का उदघाटन करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संगठन के कुशल नेतृत्व की भूरि भूरि सराहना की और जिस समर्पित भावना से मध्यप्रदेश में तीन पीढिय़ों ने तपस्या की है उसे वंदनीय बताया।

उन्होंने कहा कि विजय के माहौल में हम गंभीर जिम्मेदारी का अहसास लेकर अपने अपने स्थानों को लौटेंगे और आम आदमी के जीवन स्तर में बदलाव लाकर यह सिद्ध कर देंगे कि भारतीय जनता पार्टी अतीत जीवी नहीं है।

उन्होंने कहा कि तीन पीढिय़ों ने हमें जो संगठन गढकर दिया है पूर्वजों ने दधीचि की तरह हड्डियां गलाई है और विजय के रूप में हम उनके संघर्ष के सुफल को भोग रहे है। हमें जनआकांक्षाएं पूरी करने की जिम्मेदारी का पूरी तरह अहसास होना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार 11 माह सफलतापूर्वक देश को हर क्षेत्र में आगे बढाने में कामयाब हुई है। यूपीए सरकार में जहां हर माह घोटाले का होता था।

11 माह एनडीए सरकार निष्कलंक साबित हुई है। शुचिता और पारदर्षिता की नई संस्कृति का विकास हुआ है। यूपीए सरकार ने 12 लाख करोड़ रू. के घोटाले किए थे। एनडीए सरकार ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोयला खदानों में सिर्फ 20 खदानों की नीलामी से 2 लाख करोड़ रू. सरकारी खजाने में जमा किए है।

इसी तरह टूजी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 1 लाख करोड़ रू. से अधिक की आय सरकार को अर्जित की है। स्पष्ट है कि कार्पोरेट परस्त यूपीए सरकार और कांग्रेस थी, एनडीए नहीं है।

सम्मेलन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने भी संबोधित करते हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके गंभीर दायित्व का स्मरण दिलाया और कहा कि केन्द्र और राज्य से लेकर ग्राम पंचायत तक भाजपा के प्रतिनिधियों के हाथ में सत्ता सूत्र है।

अब उनका 1 सूत्रीय लक्ष्य जनता के जीवन में बेहतरी लाना होना चाहिए। हम अपनी गलतियों के लिए किसी दूसरे को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते है। पूर्व में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्रबुद्धे, प्रभात झा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

भोपाल के जिलाध्यक्ष व महापौर आलोक शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया।

अमित शाह ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति अपने दायित्व के प्रति सजग करते हुए कहा कि उन पर जहां जनजीवन में अच्छा बदलाव लाने की जिम्मेदारी है वहीं उन्हें जनता को यह अहसास भी कराना है कि 11 माह सुखद बदलाव के रहे है और आने वाले 4 वर्षो में नरेन्द्र मोदी सरकार देश में प्रगति का कीर्तिमान बनायेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने थोक महंगाई जहां 7 प्रतिशत थी, पिछले 11 माह में घटकर ऋणात्मक 2 प्रतिशत रह गयी है। देश में जन धन योजना प्रभावी बनाकर 11 माह में 14 करोड़ परिवारों को आर्थिक कवच दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने अटल पेंशन योजना के माध्यम से मजदूर और व्यापारी को जीवन की संध्या में बेहतर पेंशन का आर्थिक कवच दिया है। नरेन्द्र मोदी सरकार की मुद्रा बैंक योजना आम आदमी के लिए बैंकों में पैठ का अवसर देगी और आम आदमी को अपने उद्यम और व्यवसाय के लिए कर्ज मिल सकेगा। इससे बेरोजगारी पर अंकुश लगेगा।

स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे जैसे कार्यक्रमों को जन जन से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि किसानों को सहायता देने की मापदंड बदलकर नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसानों को समर्थ बनाने का सफल अभियान आरंभ किया है। सहायता के लिए जहां राहत में डेढ़ गुना वृद्धि की गयी है वहीं प्राकृतिक आपदा में जहां 50 प्रतिशत क्षति पर राहत देय थी अब 33 प्रतिशत क्षति पर भी राहत की पात्रता दे दी गयी है।

उन्होंने भूमि अधिग्रहण संशोधन के मामले में कांग्रेस के मिथ्या प्रचार की पोल खोलते हुए कहा कि संशोधन में उद्योग घरानों, कार्पोरेट को 1 इंच भूमि देने का भी प्रावधान नहीं है। देश में राजनीति में विकास को जोडक़र अटलजी ने जो अध्याय लिखा था उसे  नरेन्द्र मोदी ने आगे बढ़ाया है।

अटलजी ने विकास दर को 8.4 प्रतिशत पहुचाया था जो यूपीए के 10 वर्षो में घटकर 4.4 रह गयी। 11 माह में एनडीए सरकार ने इसमें वृद्धि कर 5.4 प्रतिशत किया है और इसे 8 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने की संभावनाएं अर्तराष्ट्रीय संस्थाएं व्यक्त कर चुकी है। भाजपा शासित राज्यों में कृषि की विकास दर दहाई में पहुंची है जो देश और दुनिया में बेजोड़ है।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में विकास दर में निरंतरता बनाए रखने का बीडा उठाया है, जो वास्तव में प्रषंसनीय है। राहुल गांधी को वास्तविकता देखने का नजरिया बदलना होगा। देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। बंगलादेश के साथ सीमा संधि करके हमने सुरक्षा का नया इतिहास लिखा है। यही कारण है कि नरेन्द्र मोदी का दुनिया के अमेरिका सहित आर्थिक रूप से संपन्न देशो में ऐतिहासिक स्वागत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राजे रजवाड़े लोकतंत्र में आम आदमी को सत्ता शीर्ष पर पहुचने बर्दाष्त नहीं कर पा रहे है। मध्यप्रदेश और केन्द्र में जनता की सरकार है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने मानस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवदर्शन और भारत मां के चित्र को उसकी आकांक्षाओं को अंकित कर आगे बढ़े और नरेन्द्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के लक्ष्य को सफल बनाए।

शिवराजसिंह चौहान ने सुशासन संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इसी स्थान पर हमने चुनाव के पूर्व सुशासन देकर विजय के शिखर पर पहुचने का संकल्प लिया है और आज के अवसर पर हम सुशासन संकल्प लेने के लिए यहां विजय से आल्हादित होने के साथ हमें अपनी नई जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता याद रखना है।

निकायों के चुनाव के दौरान संगठन ने जनता को सुशासन देने का जो वादा किया था अब हमको दायित्व की कसौटी पर सफल बनने के लिए पूर्ण प्राणपण से जुटना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि गांव और नगर में अच्छा काम कर जनता का विष्वास अर्जित करें और नगर और गांव में रामराज्य की कल्पना को साकार करके दिखाए।

राज्य सरकार धनराशि योजना और संसाधनों में कोई कमी नहीं आने देगी। ग्राम पंचायत में विकास के लिए 80 लाख से लेकर 1 करोड़ रू. तक की राषि उपलब्ध रहती है। नगर के लिए यह 10 करोड़ तक होती है। हर गांव में घर घर में नल जल योजना से पेयजल की पूर्ति की जाए। गांव और नगर के विकास के लिए ललक और तड़प पैदा करें। योजनाओं की कमी नहीं है। सिर्फ संकल्प शक्ति और मेहनत की आवशयकता है।

जनता से एकात्म हो तो सेवा कार्य भी आनंद देता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आव्हान किया कि वे आगामी 3 माह में प्रधानमंत्री द्वारा प्रायोजित पेंशन और बीमा योजना को अभियान चलाकर घर घर में पहुचाए।  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक शक्ति बनेगा। उन्होंने स्वच्छता शौचालय, सामाजिक काम जनता के साथ प्रामाणिकता का व्यवहार और योजनाओं को आदर्ष रूप में अमल में लाने का आव्हान किया।

डॉ. सहस्रबुद्धे ने कहा कि जनप्रतिनिधि पार्टी का चेहरा है। हमारी विजय के साथ जनता हमसे एकात्म होती है। हमें भी जनभावना को समझते हुए उनकी कसौटी पर खरा उतरना है। जो दायित्व हमें जनता ने सौंपा है उसके प्रति निरंतर गंभीर बना रहना है।

जनता अपने मापदण्डों पर जनप्रतिनिधियों को परखती है। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि को संविधान और नियम की जानकारी के साथ काम करना होगा। कार्यकर्ता भाव बनाए रखकर ही वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। समय का प्रबंधन करना सीखना होगा।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  रामलाल ने संगठन की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 मई को केन्द्र में  नरेन्द्र मोदी सरकार का एक वर्ष पूर्ण होगा। इस अवसर पर हमें केन्द्र की उपलब्धियां जश्न के साथ जन जन तक पहुचाना है। हर जनपदीय अंचल में इसके लिए कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव और नगरीय निकाय तथा पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में पार्टी को शानदार सफलता प्राप्त हुई है। पिछले 10 वर्ष में  शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में हुए कामों और केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व ने हमें अनुकूलताएं सुलभ कराई है जिसका सुफल हमें अनवरत विजय के रूप में मिला है।

उन्होंने कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मिथ्या आरोपों को कांग्रेस की हताशा और पाखंड बताते हुए कहा कि उन्हें शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व से लग रहा है कि कांग्रेस अस्तांचल की ओर चली जायेगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस मुक्त होगा, इसलिए वे चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आए है, जो निदंनीय है।

उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों से कहा कि वे पार्टी की पहचान है। प्रशासन को जनोन्मुखी बनाकर सुशासन और विकास का नया इतिहास रचें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here