Home Sports Cricket भुवी को “ए” ग्रेड. युवी और गंभीर ग्रेड से बाहर

भुवी को “ए” ग्रेड. युवी और गंभीर ग्रेड से बाहर

0
bhuvneshwar kumar enters grade A of BCCI retainership; yuvraj singh and gautam gambhir dumped
bhuvneshwar kumar enters grade A of BCCI retainership; yuvraj singh and gautam gambhir dumped

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने प्रोन्नत कर 2014-15 सत्र के लिए ग्रेड “ए” दे दिया है जबकि युवराज सिंह और गौतम गंभीर को अनुबंधित खिलाडियों की सूची से हटा दिया है।

बीसीसीआई ने भुवनेश्वर को उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम देते हुए पिछले साल के ग्रेड बी से प्रोनन्त कर ग्रेड ए दे दिया है। वह ग्रेड ए में कतान महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना और रविचन्द्रन अश्विन के साथ जुड़ गए हैं।

क्रिकेट से संन्यास ले चुके सचिन तेंदुलकर ए ग्रेड से हटाए गए हैं। मोहम्मद शमी, अम्बाटी रायुडू और अजिंक्या रहाणे को ग्रेड सी से प्रोन्नत कर ग्रेड बी में जगह दी गई है जबकि गौतम गंभीर, युवराज सिंह, दिनेश कार्तिक और जयदेव उनादकात को ग्रेड सूची से हटा दिया गया है।

विश्वकप के संभावितों से नजरअंदाज किए 2011 विश्व कप के मैन आफ द टूर्नामेंट युवराज और धुरंधर ओपनर गंभीर के लिए बीसीसीआई का यह फैसला ताजा झटका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here