Home Bihar बिहार बोर्ड : इंटर टॉपर्स घोटाले का मुख्य आरोपी बच्चा राय अरेस्ट

बिहार बोर्ड : इंटर टॉपर्स घोटाले का मुख्य आरोपी बच्चा राय अरेस्ट

0
बिहार बोर्ड : इंटर टॉपर्स घोटाले का मुख्य आरोपी बच्चा राय अरेस्ट
bihar board : toppers scandal kingpin baccha rai arrested
bihar board : toppers scandal kingpin baccha rai arrested
bihar board : toppers scandal kingpin baccha rai arrested

पटना/सोनपुर। बिहार इंटर बोर्ड के टॉपर घोटाले में विशुन राय कॉलेज के संचालक अमित कुमार उर्फ बच्चा राय को आज पुलिस ने वैशाली जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चा राय को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह अपने ही कॉलेज के बाहर मीडिया से बात कर रहा था। उन्होंने खुद को बेकसुर बताया और कहा कि उसे न्यायालय पर भरोसा है। साथ ही यह भी कहा कि उसके कॉलेज में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है।

बच्चा राय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि टॉपर घोटाले में उसे फंसाया जा रहा है। उसने कहा कि उस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। बच्चा यादव ज्यादा देर तक मीडिया से मुखातिब नहीं हो पाया।

बच्चा राय ने शनिवार को दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर सरेंडर किया। अपने कॉलेज के पास लाल रंग की स्कार्पियो में चालक और दो-तीन साथियों के साथ बच्चा राय अचानक पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गाड़ी में बिठाया और पटना के लिए निकल गई।

सुबह आठ बजे से ही पुलिस और मीडियाकर्मी भगवानपुर में विशुनराय कॉलेज के पास जुटने लगे थे। वैशाली एसपी राकेश कुमार और एएसपी राशिद जमां भी वहां करीब दस बजे पहुंच गए। एसपी मॉनिटरिंग करते रहे जबकि राशिद जमां कॉलेज के पास पुलिसकर्मियों के साथ डटे थे।