Home Bihar महात्मा गांधी सेतु का पाया धंसा, तेजस्वी बोले केन्द्र की गलती

महात्मा गांधी सेतु का पाया धंसा, तेजस्वी बोले केन्द्र की गलती

0
महात्मा गांधी सेतु का पाया धंसा, तेजस्वी बोले केन्द्र की गलती
Mahatma Gandhi setu span breaks
Mahatma Gandhi setu span breaks
Mahatma Gandhi setu span breaks

पटना। उत्तर बिहार का लाईफलाईन माने जाने वाला महात्मा गांधी सेतु का एक पाया अचानक धंस गया। करीब दो इंच धंसने से सेतु पर एक तरफ से ट्रैफिक को रोक दिया गया। पुल के पिलर में आई गड़बडी के बाद कई जिलों से पटना का सड़क संपर्क टूट गया है।

सेतु की देखरेख में लगे इंजीनियरों का कहना है कि न केवल स्पैन धंसा है, बल्कि स्पैन में दरार हो सकती है या टूटा हो सकता है। इंजीनियरों का एक दल पटना से पुल के पिलर नंबर 46 में आई गड़बड़ी को जांचने पहुंचा है।

स्पैन नंबर 46 में गड़बड़ी के बाद सेतु पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर दी गई। एक तरफ से गाड़ियों को रोक भी दिया गया। इसके बाद सेतु पर भीषण जाम लग गया।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि पुल क्षतिग्रस्त होता है तो इसके लिए केंद्र जिम्मेवार होगा। सेतु की मरम्मत को लेकर लगातार केन्द्रीय मंत्री गडकरी को जानकारी दी जा रही थी, लेकिन इसके लिए प्रयास नहीं किया गया।