Home Bihar नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनके बेटे निशांत, उपमुख्यमंत्री भी बीस

नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनके बेटे निशांत, उपमुख्यमंत्री भी बीस

0
नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनके बेटे निशांत, उपमुख्यमंत्री भी बीस
bihar chief minister Nitish Kumar's son Nishant kumar is richer than him
bihar chief minister Nitish Kumar's son Nishant kumar is richer than him
bihar chief minister Nitish Kumar’s son Nishant kumar is richer than him

पटना। नए वर्ष पर बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है। मुख्यमंत्री से संपत्ति के मामले में उनके बेटे अमीर हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की भी संपत्ति मुख्यमंत्री से ज्यादा है।

जारी किए गए ब्योरे के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर डिप्टी सीएम और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव हैं। सीएम नीतीश के पास कुल 20 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है तो डिप्टी सीएम तेजस्वी के पास लगभग 90 लाख रुपए की संपत्ति है और तो और, सीएम नीतीश से ज्यादा संपत्ति उनके बेटे निशांत के पास है|

निशांत के पास 2 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। नीतीश कुमार के संपत्ति की बात करें तो उनके नाम पर 3.79 लाख रुपए का लोन भी है। जबकि उनके ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर 28 लाख 66 हजार रुपए का बैंक लोन है।

गत वर्ष की तुलना में बात करें तो पिछले साल के मुकाबले नीतीश की संपत्ति 17 लाख रुपए बढ़ी है। उन्होंने विधान परिषद के जरिए कार लोन लिया था। फोर्ड की इको स्पोर्ट्स कार खरीदी। नीतीश के पास एक सैंट्रो कार है, जो गिफ्ट में मिली है।

सीएम नीतीश कुमार के पास गाड़ी कैश के अलावा 6 गाय और उसके 2 बच्चे, पुराना टेलीविजन, फ्रीज, एसी, कूलर, वाशिंग मशीन, ट्रेटमिल मशीन, स्टेबलाइजर, माइक्रो ओवेन, ओटीजी, एक्सरसाइज साइकिल व कम्प्यूटर हैं।

संपत्ति के ब्योरे में सीएम ने इनकी कीमत बताई है। सीएम को लैपटॉप विधान परिषद से मिला। सोने की दो और चांदी की एक अंगूठी है। अभी इसकी कीमत 43,700 रुपए है। कैश की बात करें तो इसके मामले में भी नीतीश से ज्यादा तेजस्वी धनी हैं।

नीतीश के पास कैश 42 हजार हैं तो तेजस्वी के पास 80 हजार रुपए कैश हैं। नीतीश कुमार के कुनबे के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव हैं महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। तेजप्रताप के पास बीएमडब्लू कार समेत 15 लाख कीमत वाली बाइक भी है।

नीतीश कैबिनेट के ही दूसरे मंत्री यानि शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के पास 1 लाख 80 हजार कैश है तो उनकी पत्नी के पास 1 लाख 92 हजार कैश है। राजद नेता और वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्धीकी हथियार के शौकीन हैं। उनके पास एक रिवॉल्वर, एक बंदूक, एक राइफल के अलावा 14 लाख की एसयूबी कार भी है।

सिद्दीकी के पास 26 लाख बैंक में और 23 हजार रुपए कैश हैं। नीतीश कैबिनेट के ही ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव के पास 55 हजार कैश है जबकि वो बीएसएनएल के टावर से हर महीने 1200 रुपए कमा रहे हैं ।

वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने दिल्ली में एक फ्लैट खरीदा है। एक हजार वर्गफुट में बने इस फ्लैट की वर्तमान कीमत 40 लाख रुपए है| निजी आकलन के आधार पर मुख्यमंत्री से अधिक संपत्ति उनके मंत्रियों के पास है।

मंत्रिपरिषद में सबसे अधिक संपत्ति, सहकारिता मंत्री आलोक मेहता के पास है। उनके पास 6.36 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है जबकि परिवहन मंत्री चंद्रिका राय 6.20 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास एक करोड़ रुपये की एफडी भी है| मंत्रियों के पास नकद राशि भी खूब है| चंद्रिका राय के पास सबसे अधिक नकदी है जबकि मुख्यमंत्री के पास केवल 42 हजार रुपए ही हैं।

उप मुख्यमंत्री के पास भी केवल 80 हजार नकद राशि है और वे कई प्लाट के भी मालिक हैं। लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति के साथ उप मुख्यमंत्री पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 2015-16 में 92 हजार 991 रुपए आयकर के रूप में जमा किए हैं।

कुछ मंत्रियों की पत्नी भी काफी धनवान हैं। वित्त मंत्री की पत्नी के नाम नौ बैंक खाते हैं। कला संस्कृति मंत्री की पत्नी निवेश और अचल संपत्ति के मामले में उनसे अधिक अमीर हैं।

शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी की सालाना आय 19 लाख रुपए है जबकि उनकी पत्नी की आय 16 लाख रुपये सालाना है। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की पत्नी अपने पति से अधिक टैक्स जमा करती हैं।